खबर लहरिया ताजा खबरें महोबा के कबरई नगर पंचायत में लगभग एक साल से आम जनता के लिए लगा फ्रीजर पड़ा खराब

महोबा के कबरई नगर पंचायत में लगभग एक साल से आम जनता के लिए लगा फ्रीजर पड़ा खराब

Mahoba News, Freezer

कबरई नगर पंचायत में पूर्व चेयरमैन के द्वारा कस्बा के दुकानदारों और आमजनता के लिए पानी की सुविधा के लिए फ्रीजर लगवाए गए थे। कुछ दिन तो फ्रीजर चालू रहा पर एक साल से फ्रीजर खराब पड़ा है। ऐसी मई की भीषण गर्मी में लोग बून्द बून्द पानी के लिए तरस रहे हैं। शिकायत करने के बाद भी नगर पंचायत के लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं । लोगो का कहना है कि कस्बे में 4 फ्रीजर लगवाए गए थे। सभी फ्रीजर खराब पड़े हैं। मई के महीने की भीषण गर्मी में लोग बून्द बून्द पानी को तरस रहे है। हैंडपंप में गंदा पानी आ रहा है। नगर पंचायत कबरई के चेयरमैन मूलचंद्र कुशवाहा ने कहा कि अभी तक हमे फ्रीजर के खराब होने की जानकारी नही थी। अभी हुई है तो दो तीन दिन में सही करवा दिया जयेगा। साथ ही प्याऊ भी खुलवाए जाएंगे।