खबर लहरिया ताजा खबरें अंगूठा मेल नहीं होने पर राशन से हो रहे हैं वंचित बांदा जिले के लोग

अंगूठा मेल नहीं होने पर राशन से हो रहे हैं वंचित बांदा जिले के लोग

4 फरवरी 2019, जिला बाँदा, hindi news

बाँदा जिले के ब्लॉक नरैनी में सार्वजनिक वितरण व्यवस्था में कमी के कारण लोग हैं परेशान। किसी का राशन कार्ड नहीं चल रहा तो किसी का अंगूठा मेल नहीं खा रहा, जिसके चलते लोग अक्सर विभागों के चक्कर काटते रह जाते हैं पर उन्हें तब भी राशन नहीं मिलता है।

सरकारी नियम अनुसार सभी जन- कल्याण योजना का फायदा लेने के लिए आधार कार्ड से लिंक होना ज़रूरी है। जिस कारण से राशन की दुकानों पर एक पॉइंट ऑफ़ सेल मशीन से लोगों का अंगूठा मेल कराया जाता है, जिसके न मिलने से लोग परेशान हैं।

ऐसे में क्या लोग केवल विभाग के ही चक्कर काटते रह जाएँगे या उन्हें कभी राशन मिलेगा? क्या उनकी पुकार सुनी जाएगी?