खबर लहरिया Hindi Tarun Ayodhya Ground Report: धान खरीद ठप! एक महीने से किसान लाइन में

Tarun Ayodhya Ground Report: धान खरीद ठप! एक महीने से किसान लाइन में

जिला अयोध्या के तारून ब्लॉक में राजकीय धान खरीद केंद्र की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। किसानों का आरोप है कि पिछले एक महीने से ट्रॉली का नंबर नहीं आ रहा, रोज़ सिर्फ 2 से 3 किसानों की तौल की जा रही है। किसान राजू का कहना है कि खेती ही उनका एकमात्र सहारा है और धान बेचकर ही अगली फसल की तैयारी करनी है, लेकिन उन्हें बार-बार “आज नहीं तो कल” कहकर टाल दिया जाता है। पूरे जिले में अब तक 14,054 किसानों से खरीद कुल खरीद: 64,671.497 मीट्रिक टन धान लक्ष्य का 95.11% पूरा पूरे जिले में 68 क्रय केंद्र स्थापित लेकिन तारून ब्लॉक में सिर्फ 1 केंद्र (महमदपुर/पारागरीब शाह) लगभग 50 ग्राम पंचायतों के किसान इसी एक केंद्र पर निर्भर जब जिले का लक्ष्य लगभग पूरा हो चुका है, तो फिर तारून के किसान इंतजार क्यों कर रहे हैं? क्या रसूखदारों को प्राथमिकता मिल रही है? 📅 धान खरीद प्रक्रिया: 1 नवंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक

ये भी देखें – 

Varanasi: में 21–22 फरवरी को दो दिवसीय कृषि-उद्यान प्रदर्शनी, किसानों को मिलेगा नया मंच

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते हैतो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *