खबर लहरिया Blog Tamil Nadu Seafood Factory: तमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में जहरीली गैस का हुआ रिसाव, 7 प्रवासी मजबूरों की मौत, 40 घायल 

Tamil Nadu Seafood Factory: तमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में जहरीली गैस का हुआ रिसाव, 7 प्रवासी मजबूरों की मौत, 40 घायल 

                                                  

रविवार 21 जून 2026 को तमिलनाडु के तिरुवल्लू जिले में एक सीफूड एक्सपोर्ट कंपनी में अमोनियम नाम का जहरीली गैस का रिसाव (लीक) हो गया। इंडियन एक्सप्रेस के रिपोर्ट के मुताबिक इस गैस रिसाव के कारण फैक्ट्री में काम कर रहे सात प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और और 40 मजदूर घायल हो गए हैं – 

फोटो साभार: इंडियन एक्सप्रेस

इस फैक्ट्री में लगभग 120 प्रवासी मजदूर काम करते हैं जिनमें ज़्यादातर असम ओड़िसा झारखंड की महिलाएं थीं। कंपनी द्वारा श्रमिकों के ठहरने के लिए परिसर के भीतर आवास की व्यवस्था की गई थी। रविवार को छुट्टी थी जब गैस रिसाव हुआ तो श्रमिक उस आवास पर ही थे। घटना के तुरंत बाद 67 प्रभावित मजदूरों को स्थानीय केंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से  46 वेल्स अस्पताल और 21 वेंकेटेश्वर अस्पताल में भर्ती करवाए गए। 

बताया जा रहा है कि इस अमोनिया गैस के चपेट में आने वाली अधिकतर श्रमिक महिलाएं हैं। 

अमोनिया का रिसाव सीफूड प्रोसेसिंग यूनिट से शुरू हुआ और और यह गैस देखते ही देखते श्रमिकों के आवासीय स्थल तक पहुंच गई। जब 50 मीटर दूर तक अमोनिया गैस फैल गया तो उस वक्त श्रमिक अपने आवास में ही आराम कर रहे थे। जैसे ही गैस फैली तो श्रमिकों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। बताया जा रहा है कि कुछ राहगीरों द्वारा अंदर लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई दी जिसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पेरियापलायम पुलिस स्टेशन, अग्निशमन और बचाव सेवा, स्वास्थ्य विभाग की कर्मी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय द्वारा हादसे के बाद त्वरित जांच का आदेश दिया गया है और उच्चस्तरीय कमेटी गठित की गई है। समिति को 24 घंटे के भीतर तात्कालिक रिपोर्ट और तीन दिनों के भीतर अंतिम रिपोर्ट पेश करने का नर्देश दिया गया है। 

प्रधानमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट में पोस्ट कर कहा है कि “तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में हुई दुर्घटना के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ। इस घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द स्वस्थ हो जाएं। – प्रधानमंत्री@नरेंद्र मोदी

नवभारत टाइम्स के रिपोर्ट अनुसार स्वास्थ्य मंत्री ई. अरूणराज द्वारा कहा गया है कि एक्सपर्ट्स द्वारा पता लगाया गया है कि हवा में लगभग 300 PPM अमोनिया का पता लगाया गया है। ये लेवल ने कर्मचारियों को बुरी तरह प्रभावित किया है और एनडीआरएफ के अधिकरियों द्वारा बताया गया है कि फैक्ट्री में ग्राउंड फ़्लोर पर अमोनिया जमा किया जाता है जिसमें आशंका जताई जा रही है कि गैस रिसाव इसी पाइप से हुआ है जो गैस को ग्राउंड से पहले फ़्लोर तक ले जाती है। 

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *