ICC टी20 विश्व कप की शुरुआत 7 फरवरी 2026 को हो चुकी है, और इसको फाइनल मुकाबला 8 मार्च 2026 को खेला जाना है। अभी ग्रुप स्टेज के मुक़ाबले चल रहे हैं। इसके बाद सुपर 8 के मुक़ाबले होने है जिसमे टॉप 8 टीमों के बीच भिढंत होगी जिसमे से 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए खेलेंगी और टॉप 2 टीमों के बीच फाइनल का मुकाबला खेल जाएगा।
लेखन – हर्षिता
ICC Men’s T20 World Cup 2026 क्रिकेट का बड़ा टूर्नामेंट है, जिसको भारत और श्रीलंका मिलकर होस्ट कर रहे हैं। इसमें दुनिया की 20 टीमें खेल रही हैं और कुल 55 मैच होंगे।
ICC टी20 विश्व कप के सुपर 8 में पहुँच चुकी है ये टीमें, हर ग्रुप से 2 टीमे होंगी शामिल
ग्रुप A से भारत और पाकिस्तान (पाकिस्तान ने नामीबिया के साथ मैच में जीत हासिल कर सुपर 8 में जगह बना ली)
ग्रुप B से श्रीलंका और ज़िम्बाब्वे
ग्रुप C से वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड
ग्रुप D से दक्षिण अफ़्रीका और न्यूज़ीलैंड
ICC टी20 विश्व कप के सुपर 8 में होने वाले मैच कब और कहाँ?
सुपर 8 में किसका मुकाबला किससे
ICC टी20 विश्व कप में सुपर 8 में पहुचने वाली टीम का पहले से अनुमान लगाकर सुपर 8 के मुक़ाबले जो पहले से तय है वो इस प्रकार है:
ग्रुप 1 में भारत के साथ वेस्ट इंडीज, ज़िम्बाब्वे और दक्षिण अफ़्रीका होंगे।
ग्रुप 2 में इंग्लैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड
हालाँकि ज़िम्बाब्वे ने विश्व कप के ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया को हराकर इन ग्रुप स्टेज के मुकाबलों को हिला दिया है और बची हुई कसर श्रीलंका ने निकाल ली। श्रीलंका ने भी ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया का सुपर 8 में पहुँचने का सफ़र काफ़ी मुश्किल कर दिया है।
अपडेट: ज़िम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच बारिश के चलते रद्द कर दिया गया जिससे दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिला, इसी के साथ जिम्बाब्वे सुपर 8 में पहुँच चुकी है और ऑस्ट्रेलिया को घर वापसी का रास्ता देखना पड़ा।
सुपर 8 में कब कब होंगे भारत के मुक़ाबले
भारत और दक्षिण अफ़्रीका – रविवार, 22 फरवरी
भारत और ज़िम्बाब्वे – गुरुवार, 26 फरवरी
भारत और वेस्ट इंडीज– रविवार, 1 मार्च
कब है सेमीफाइनल के मुक़ाबले
ICC टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को खेला जाना है, वहीं दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को होगा
फाइनल
विश्व कप का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेल जाना है ।
आयोजन स्थल ( स्टेडियम)
भारत और श्रीलंका के 8 स्टेडियम में मैच होंगे जिसमे से भारत के अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता स्टेडियम है और श्रीलंका के कोलंबो और कैंडी के मैदान शामिल है। सेमीफाइनल और फाइनल के सभी मुक़ाबले शाम 7 बजे से खेले जाने है।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’



