आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप (ICC Men’s T20 World Cup 2026) में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर जीत दर्ज की। यह मैच 15 फरवरी 2026 को श्रीलंका के कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। भारत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को सिर्फ 18 ओवरों में 114 रनों पर ऑल आउट कर दिया। इसी जीत के साथ भारत ने विश्व कप में सुपर 8 में जगह बना ली है। अब पाकिस्तान को बुधवार 18 फरवरी को होने वाले मैच में नामीबिया को हराना होगा। यदि पाकिस्तान मैच हार जाती है तो वो इस टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है।
टी20 विश्व कप में भारत की यह लगातार तीसरी जीत है। भारत बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan) मैच में पाकिस्तान ने भले टॉस जीता हो लेकिन मैच भारत ने ही जीता। टी20 विश्व कप के टूर्नामेंट के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ 8 मैच जीतकर भारत का रिकॉर्ड 8 जीत तक पहुंच गया।
भारत बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan) मैच हाइलाइट्स (Highlights)
भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी। शुरुआती पहले ओवर में ही भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा के रूप में अपना पहला विकेट गवाया। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही यानी 0 पर ऑउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने पारी संभाली। ईशान किशन ने ताबतोड़ बल्लेबाजी की और 40 गेंदों में 77 रन (10 चौके और 3 छक्के) बनाए। वहीं तिलक वर्मा ने 25, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाज उतना अच्छा नहीं खेल पाए जीतने की उम्मीद थी।
भारत के लिए बड़ा स्कोर खड़ा करना रहा मुश्किल
पाकिस्तान की टीम में गेंदबाजी के लिए इस बार 6 स्पिनर्स को लिया गया। पाकिस्तान के इतिहास में पाकिस्तान की टीम तेज गेंदबाज (पेस (Fast / Pace) खिलाड़ियों के लिए जानी जाती थी लेकिन इस बार नए बदलाव के साथ स्पिनर्स को शामिल किया गया। भारत बनाम पाकिस्तान के मैच में भारत का बड़ा स्कोर न खड़ा करने की वजह स्पिनर्स और मैदान का बड़ा होना भी रहा। भारतीय खिलाड़ी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए, लेकिन ईशान किशन ने स्पिन गेंद को अच्छे से खेला और जमकर चौके छक्के लगाए।
अंतिम ओवर में रिंकू सिंह ने एक चौका और 1 छक्का लगाया जिसकी वजह से भारत का स्कोर 175 रन तक पहुंच पाया। ईशान किशन की बेहरतरीन बल्लेबाजी की वजह से किशन को प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया।
ईशान किशन (Ishan Kishan) का T20 विश्व कप 2026 में सबसे तेज अर्धशतक
ईशान किशन T20I मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज 50 (27 गेंदों) बनाकर रिकॉर्ड भी बनाया। इसी के साथ ईशान किशन भारत बनाम पाकिस्तान टी20 मैचों में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों में चौथे स्थान पर हैं।
1. विराट कोहली: 82* (मेलबर्न, 2022)
2. मोहम्मद रिजवान: 79* (दुबई, 2021)
3. विराट कोहली: 78* (कोलंबो, 2012)
4. ईशान किशन: 77 (कोलंबो, 2026)
5. गौतम गंभीर: 75 (जोहान्सबर्ग, 2007)
भारतीय टीम ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 176 रनों का लक्ष्य रखा। लेकिन पाकिस्तान की टीम इस स्कोर का पीछा करने में शुरू से ही लड़खड़ाती दिखी। पाकिस्तान ने 13 रन पर ही अपने 3 विकेट खो दिए। जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण ने 2-2 विकेट और कुलदीप यादव, तिलक वर्मा ने 1-1 विकेट लिया। पाकिस्तान ने 18 ओवर में सिर्फ 114 रन बनाए और सभी विकेट गवा दिए।
टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की सबसे बड़ी हार
84 रन बनाम वेस्ट इंडीज, मीरपुर, 2014
61 रन बनाम भारत, कोलंबो आरपीएस, 2026
48 रन बनाम इंग्लैंड, द ओवल, 2009
टी20 विश्व कप में किसी प्रतिद्वंदी के खिलाफ सबसे अधिक जीत
भारत बनाम पाकिस्तान (एक सुपर ओवर जीत) – 8 मैच जीते
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – 6 मैच जीते
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – 6 मैच जीते
श्रीलंका बनाम वेस्ट इंडीज – 6 मैच जीते
वेस्ट इंडीज बनाम इंग्लैंड – 6 मैच जीते
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’



