खबर लहरिया Blog T20 World Cup 2026: ICC टी20 विश्व कप में भारत पहुंचा फाइनल में, 8 मार्च को न्यूजीलैंड से मुकाबला

T20 World Cup 2026: ICC टी20 विश्व कप में भारत पहुंचा फाइनल में, 8 मार्च को न्यूजीलैंड से मुकाबला

ICC टी20 विश्व कप में भारत ने फाइनल में जगह बना ली है। कल 5 मार्च को भारत बनाम इंग्लैंड (India vs. New Zealand) के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया। यह मैच कल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इस जीत के साथ भारत क्रिकेट विश्व कप में चौथी बार फाइनल में पंहुचा है। अब फ़ाइनल मुकाबला भारत का न्यूजीलैंड से रविवार 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में होगा।

India Vs England Semi-final Highlights:

भारत बनाम इंग्लैंड के सेमीफाइनल मैच में दोनों टीमों ने जीत के लिए एक दूसरे को जोरदार टक्कर दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 253 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। जिसमें शानदार बल्लेबाजी सैमसन 89, दुबे 43, किशन 39 रन बनाए।

संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ़ द मैच

इस मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। लेकिन उन्होंने इसका हक़दार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कहा। उन्होंने कहा “जसप्रीत बुमराह ने यदि लास्ट ओवर में गेंदबाजी से रनों को रोका नहीं होता तो मैं यहां खड़ा नहीं होता।

मैच हारते हारते जीती भारत

इंग्लैंड 254 रनों के लक्ष्य को तेजी से पार करती दिख रही थी। इंग्लैंड की तरफ से जैकब बेथेल (Jacob Bethell) ने 48 गेंदों में 105 रन बनाए। भारतीय टीम पर दबाव बढ़ाता जा रहा था यदि बेथेल ऑउट नहीं होते तो भारत के लिए यह मैच जीतना मुश्किल होता। जसप्रीत बुमराह ने 18वें ओवर में मैच को अपनी तरफ कर लिया। उन्होंने 1 ओवर यानी 6 गेंदों में 1 गेंद खाली बाकी गेंदों में 1, 2 रन ही दिए और एक भी चौका छक्का नहीं लगने दिया।

 

ICC T20 विश्व फाइनल में भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मुकाबला अब 8 मार्च को होगा। अब देखना ये होगा कि क्या फिर से भारत की टीम विश्व कप का ख़िताब अपने नाम कर पाएगी। इससे पहले 2024 में भारतीय टीम ने ये ख़िताब अपने नाम किया था और यदि इस बार भी भारत जीत जाती है तो लगातार विश्व कप जीतने का रिकॉर्ड भी बना लेगी।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *