बीते रविवार यानी 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और इंडिया के बीच मैच जारी रहा। इसमें खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत ने 96 रनों से जीत हासिल करके अपने खिताब का बचाव किया।
कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया तीसरी बार T-20 विश्व कप विजेता बना है और यह लगातार दूसरी विश्व कप में जीत हासिल करने वाली भारत पहली टीम बनी।इस बड़ी जीत के साथ टीम इंडिया को न सिर्फ ट्रॉफी मिली बल्कि मोटी प्राइज मनी भी हासिल हुई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इस टूर्नामेंट के लिए कुल 13.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 120 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड प्राइज पूल तय किया था जो पिछले संस्करण से लगभग 20 प्रतिशत ज्यादा है।
पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने फाइनल में 46 गेंदों पर 89 रन की शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।
भारत द्वारा शानदार प्रदर्शन
फाइनल मुकाबले में भारत के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने शानदार खेल दिखाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक की तेज़ पारियों की मदद से 20 ओवर में 255 रन का बड़ा स्कोर बना दिया। इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए विपक्षी टीम दबाव में आ गई। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में सिर्फ 15 रन दिए और चार विकेट लेकर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। अक्षर पटेल ने भी अहम भूमिका निभाई और तीन ओवर में 27 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया। अपने शानदार प्रदर्शन के लिए बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया जबकि पूरे टूर्नामेंट में लगातार तीन अर्धशतक लगाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला
इसी के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने भी सोशल मीडिया में अपनी खुशी जताते हुए पोस्ट लिखे।
View this post on Instagram
टीम इंडिया को क्या इनाम मिला?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम को करीब 3 मिलियन डॉलर (लगभग 27.5 करोड़ रुपये) की इनामी राशि मिली। यह रकम सीधे खिलाड़ियों को नहीं दी जाती। रकम पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पास जाती है और फिर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के बीच बोनस मैच फीस और अलग-अलग इनाम के रूप में बांटी जाती है।
फाइनल में हारने वाली न्यूजीलैंड टीम को भी अच्छी खासी प्राइज मनी मिली। रनर-अप रहने पर उसे करीब 1.6 मिलियन डॉलर (लगभग 14.7 करोड़ रुपये) दिए गए। वहीं सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को भी करीब 7.9 लाख डॉलर यानी लगभग 7.24 करोड़ रुपये की राशि मिली।
इस बार आईसीसी ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली बाकी टीमों को भी खाली हाथ नहीं लौटाया। ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, आयरलैंड, इटली, नामीबिया, नेपाल, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई और अमेरिका जैसी टीमों को भी करीब 2.5 लाख डॉलर यानी लगभग 2.3 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी गई। इससे साफ है कि इस बार टूर्नामेंट में भाग लेने वाली हर टीम को किसी न किसी रूप में इनाम मिला।
भारत के अब तक के सभी ICC टूर्नामेंट और फ़ाइनल रिज़ल्ट
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

