खबर लहरिया Blog अयोध्या तिकोनिया पार्क: किसानों की समस्याओं को लेकर हुआ धरना, जानिए क्या हैं प्रमुख मांगे

अयोध्या तिकोनिया पार्क: किसानों की समस्याओं को लेकर हुआ धरना, जानिए क्या हैं प्रमुख मांगे

Strike on the problems of farmers, know what are the main demandsअयोध्या-उत्तर-प्रदेश खेत मजदूर संगठन के तत्वाधान में शहर के तहसील तिकोनिया पार्क में किसानों की माँग को लेकर धरना प्रदर्शन किया महिला व पुरुष की सैकड़ो की संख्या में सरकार के खिलाफ नारे लगाये

  खेत मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष कामरेड अखिलेश चतुर्वेदी ने बताया कि हम लोग 5 फ़रवरी से हमारे किसान श्रमिकों के साथ धरना-प्रदर्शन पर हैं अगर सरकार ने किसानों की बात नही मानी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा अखिलेश चतुर्वेदी ने आवाहन किया है कि मैं श्रमिक नेता हूँ श्रमिक का जो दर्द होगा उसको लेकर मैं हमेशा खड़ा रहूँगा मै लडूंगा, चाहे इसके लिए मुझे जान की कुर्बानी क्यों न देनी पड़े मैं श्रमिकों के हक पर डाका नहीं डालने दूंगा

किसानों की आव़ाज दबाना चाहती है भाजपा सरकार 

Strike on the problems of farmers, know what are the main demands

सत्य नारायण तिवारी प्रदेश अध्यक्ष ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अपनी आवाज उठाने वालों को रोका जा रहा है। सरकारी विभागों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। और गरीबों की कहीं सुनवाई नहीं हो पा रही है। इस सरकार से सांगठनिक एकता के बल पर ही लड़ाई लड़ी जा सकती है। दिल्ली में किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश का अन्नदाता आज सड़कों पर है और मोदी सरकार जनता को गुमराह करने में लगी है। हमें पूरी ताकत के साथ किसानों के आंदोलन को समर्थन देना होगा।

क्या हैं मांगे

  • श्रम विभाग में हज़ारो रजिस्टर्ड श्रमिक हैं उनका चिकित्सा फार्म भराया जाए ताकि इलाज में छूट मिले
  • शादी अनुदान का फार्म भराया गया लेकिन पैसा नहीं मिला है, तत्काल दिलाया जाये 
  • मया बाज़ार निवासी सुरेश कुमार जिसका पिता लगभग छह साल पहले गुजर गये थे। उनकी मृत्यु अत्योनिष्ठ की 2014से फाइलें अटकी हुई हैं। उनके नाम पर जो पैसा था वो मिल नहीं रहा है। ना उसकी विधवा बुजुर्ग माँ को पेंशन की सुविधा मिल रही है। 

धरने में उपस्थित रहे भाकपा जिला सचिव राम तीर्थ पाठक, खेत मजदूर यूनियन के संरक्षक अशोक कुमार तिवारी, रामजी राम यादव, अवधराम यादव, जैसे कई किसानों ने धरने को सम्बोधित किया। और भाजपा सरकार की कड़ी निंदा की है।