खबर लहरिया ताजा खबरें 2025 में लगा Smart Meter, लेकिन बढ़ गया बिजली बिल! | Banda News

2025 में लगा Smart Meter, लेकिन बढ़ गया बिजली बिल! | Banda News

जिला बांदा के मोहल्ला छबी तालाब, वार्ड नंबर 4 में वर्ष 2025 में कई घरों में Smart Meter लगाए गए थे। लेकिन अब स्थानीय लोग इन स्मार्ट मीटरों से संतुष्ट नहीं हैं। लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद पहले की तुलना में बिजली बिल काफी ज्यादा आने लगा है। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि अब ना तो कोई SMS आता है और ना ही बिजली विभाग की तरफ से कोई अपडेट मिलता है। अचानक लोगों को पता चलता है कि उनके ऊपर हजारों रुपये का बिल बकाया हो गया है, जिससे वे बेहद परेशान हैं।