यूपी और छत्तीसगढ़ से SIR (विशेष गहन पूर्णरीक्षण) से संबंधित नई जानकारी आई है। सबसे पहले बात करें यूपी की तो यूपी में मतदाता सूची अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में बदलाव और सुधार के लिए विशेष संक्षिप्त पूर्णरीक्षण (SSR) का कार्यक्रम जारी किया गया है।
ये प्रक्रिया 1 जनवरी 2027 को आधार को मान कर की जाएगी। इस प्रक्रिया के तहत मतदाताओं को अपने नाम, पते और अन्य जानकारी में सुधार करने का अवसर मिलेगा। निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के मुताबिक, दावों और आपत्तियों का निपटारा करने के बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। ये भी ध्यान देने वाली बात है कि मार्च अप्रैल के आसपास ही यूपी विधानसभा का चुनाव हो सकता है।
इसके लिए 2 नवंबर 2026 की तारीख़ तय की गई है। इसके बाद 12 नवंबर 2026 को प्रारंभिक मतदाता सूची जारी होगी। इस सूची में मतदाता अपने नाम में सुधार करवा सकेंगे। इसके अलावा नया नाम जुड़वाने, नाम हटवाने या किसी तरह की गलती होने पर दावे और आपत्तियाँ भी दर्ज करवा सकेंगे।
एक महीने तक दावे कर सकेंगे
भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम अनुसार 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियाँ स्वीकार किए जाएँगे। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम में किसी तरह का बदलाव कराने या गलतियों को ठीक कराने के लिए लोग आवेदन कर सकेंगे। आयोग द्वारा इस सभी काम को पूरा करने के लिए 28 दिसंबर 2026 तक लक्ष्य तय किया गया है।
इसी के तहत 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। जिसके बाद यही सूची आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आधार बनेगी।
8 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकेंगे
इसी के साथ विशेष संक्षिप्त पूर्णरीक्षण (SSR) कार्यक्रम के तहत ही 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए राजनीति दलों को आयोग के निर्देशों की जानकरी देने के लिए राज्य और जिले स्तर पर बैठकें भी की जाएँगी।
छत्तीसगढ़ में SIR से संबंधित जानकरी नई (अपडेट)
छत्तीसगढ़ में SIR के बाद मतदाता सूची से 24 लाख नाम हटाए गए हैं। इसके बाद पात्र मतदाताओं को सूची से जोड़ने के लिए राज्य के 33 जिलों में 27 हजार बीएलओ (BLO) तैनात किए गए हैं। यानी जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ पाया है उनका सत्यापन कर नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इस अभियान के तहत आईटीआई, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल और उच्च शिक्षण संस्थानों में शिविर लगाए जाएंगे।
ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों तरीके से कर सकेंगे आवेदन
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए लोग ECINET मोबाइल एप या आधिकारीक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो लोग ऑनलाइन आवेदन नहीं सकेंगे वे अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से फ़ॉर्म नंबर 6 लेकर भी नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
इससे जुड़ी किसी भी परेशानी के लिए ECINET ऐप पर ‘Book a Call with BLO’ का विकल्प दिया गया है। इसके जरिए लोग अपने बूथ लेवल अधिकारी से बात करने के लिए कॉल बुक कर सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 1950 पर फोन करके भी जानकारी और मदद ली जा सकती है।
SSR (विशेष संक्षिप्त पूर्णरीक्षण) क्या है?
यहाँ पर SSR की भी बात हुई है। SSR भारतीय चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए एक नियमित प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया का मकसद वोटर लिस्ट में नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ना और गलतियों को सुधारना है।SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण में वोटर लिस्ट की विस्तार से जांच की जाती है, जबकि SSR यानी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हर साल होने वाली प्रक्रिया है, जिसमें वोटर लिस्ट को अपडेट किया जाता है।
बता दें SIR और SSR की प्रक्रियाएँ तभी हो रहा है जब देश में SIR से संबंधित मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफ़े की मांग की जा रही है।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
