खबर लहरिया Blog Shivpuri, Madhya Pradesh: भतीजी को छेड़खानी से बचाया, चाचा को बेहरमी से पीटा

Shivpuri, Madhya Pradesh: भतीजी को छेड़खानी से बचाया, चाचा को बेहरमी से पीटा

मध्य प्रदेश शिवपुरी में 4 आरोपियों ने कोचिंग के लिए जा रही भतीजी के साथ छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने चाचा की पिटाई कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह घटना रविवार 9 फरवरी की बताई जा रही है। शिवपुरी पुलिस के अनुसार, 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।

शिवपुरी पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की तस्वीर (फोटो साभार: सोशल मीडिया)

लेखन – सुचित्रा 

मध्य प्रदेश की यह घटना लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल उठाती है। यह घटना तब घटी जब 4 आरोपी तोहित खान, इरफान खान, राजा शाक्य और एक अज्ञात ने अपने चाचा के साथ जा रही लड़की से छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने पत्थर मारकर चाचा-भतीजी को चोट पहुंचाने की कोशिश की। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बचाया और एक आरोपी को पुलिस के हवाले किया। सोशल मीडिया वीडियो हुए आरोपियों को आप देख सकते हैं।

शिवपुरी पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

ग्वालियर नाका चौराहे के पास लड़की से छेड़छाड़ और चाचा से मारपीट की घटना पर शिवपुरी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसका वीडियो शिवपुरी पुलिस ने सोशल मीडिया X पर शेयर किया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसके साथ ही पकड़े गए आरोपियों का जुलुस भी निकाला गया है। इसके बाद कोर्ट में पेश करने के बाद इन्हें जेल भेज दिया गया।

यह घटना समाज में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के गंभीर मुद्दे को उजागर करती है। कुछ लड़कियां इसी वजह से पढ़ाई के सपने छोड़ देती है क्योंकि उन पर इसका गहरा असर पड़ता है और उनके अंदर डर पैदा जाता है। वे स्कूल और अपने घर से बाहर निकलने में डरती है। यदि इस तरह का डर उन पर बना रहेगा तो देश के विकास में वे भागीदारी कैसे निभाएंगी?

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *