झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज सोमवार 4 अगस्त 2025 को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया। इसकी जानकारी उनके बेटे और वर्तमान में झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से दी।
पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन 81 वर्ष के थे। उनका जन्म साल 1944 में झारखण्ड के रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में हुआ था जोकि अब बिहार का हिस्सा है। पिछले एक महीने से ज़्यादा समय से उनका दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में किडनी संबंधी समस्या का इलाज चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। झारखंड सरकार ने उनके निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा “दुःख को शब्दों में नहीं कर सकते बयान”
झारखण्ड के मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि “आज का दिन बहुत दुखद है। आदिवासियों के नेता, दिशोम गुरु, अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने अपनी आखिरी सांस तक संघर्ष किया। ऐसे महान व्यक्ति के निधन पर जो दुख मुझे हो रहा है, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते। वे हमेशा हमारी यादों में रहेंगे…”
VIDEO | Jharkhand CM Hemant Soren (@HemantSorenJMM) briefs the media on the demise of his father and former CM Shibu Soren. He says,
“Today is a very sad day. The leader of the tribals, Dishom Guru, is no more with us. He breathed his last this morning. He was battling illness… pic.twitter.com/LxplMBsBi5
— Press Trust of India (@PTI_News) August 4, 2025
पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का रजानीतिक सफर
पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापकों में से एक थे। उन्होंने आदिवासी समुदाय के लिए काफी काम भी किया है। वे तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके थे। इसके साथ ही वह राज्यसभा सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रह चुके थे। साल 2019 में उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।
झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल पहुंचकर श्रद्धांजलि व्यक्त की।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’