शहजादी को चार महीने के बच्चे की हत्या के मामले में फांसी दी गई है। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने अदालत को बताया कि, “सब खत्म हो गया। उसे 15 फरवरी को फांसी दी गई थी। उसका अंतिम संस्कार 5 मार्च को किया जाएगा।”
दुबई की जेल में बंद बांदा जिले की शहजादी खान को 15 फरवरी को फांसी हो गई थी। लेकिन यह खबर आज 3 मार्च को सबके सामने आ रही है, जहां महिला का परिवार लगातार उसे बचने के प्रयास में लगा हुआ था। शहजादी के फांसी होने की जानकारी दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा आज उसके पिता की याचिका पर दी गई।
आज जब खबर लहरिया ने महिला के परिवार से बात की तो इस बारे में उन्हें भी नहीं पता था कि उनकी बेटी को आज से लगभग 15 दिन पहले ही फांसी हो चुकी है।
बता दें, शहजादी को चार महीने के बच्चे की हत्या के मामले में फांसी दी गई है। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने अदालत को बताया कि, “सब खत्म हो गया। उसे 15 फरवरी को फांसी दी गई थी। उसका अंतिम संस्कार 5 मार्च को किया जाएगा।”
यह भी पढ़ें – बाँदा जिले की शहज़ादी हुई दुबई के जेल में बंद, लगा मौत का आरोप
‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’