खबर लहरिया क्राइम अयोध्या: 7 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार, कब रुकेंगे ये अपराध?

अयोध्या: 7 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार, कब रुकेंगे ये अपराध?

जिला अयोध्या जाना बाजार। थाना हैदरगंज क्षेत्र के एक गांव में बीते मंगलवार 3 नवम्बर को बलात्कार का मामला सामने आया l परिवार वालो का कहना है की, एक 7 वर्षीय बच्ची अपनी मां के पास सोई हुई थी। उसी वक्त पड़ोसी के यहां रिश्तेदारी में आए एक युवक ने बच्ची को गांव के बाहर ले जाकर उसके साथ बलात्कार कर दिया था।

इसे भी पढ़े : किसी बलात्कार के मुद्दे को प्रेम प्रसंग का नाम क्यों देते है पुलिस? देखिए जासूस या जर्नलिस्ट में

खून से लथपथ बच्ची अपने घर आने के बाद रोते हुए अपने साथ हुए घटना के बारे में रो – रो करके अपनी मां से बताया। जिसके बाद बच्ची के पिता ने हैदर गंज थाने की पुलिस को पड़ोसी के यहां आए दुराचारी युवक संजय पुत्र जगदेव बनराजा 23 वर्ष ग्राम जगदीशपुर थाना महराजगंज मया जिला अयोध्या के खिलाफ तहरीर दिया। घटना के बाद से युवक फरार हो गया था।

इसे भी पढ़े :बलात्कार और हत्या समेत कई अन्य जघन्य अपराधों की सच्चाई से प्रेरित कहानी है आश्रम 

जिस पर हैदर गंज थाने की पुलिस ने दुराचारी युवक के खिलाफ अपराध संख्या 340/20 धारा 376 ab तथा 5/6 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करने के बाद आरोपी युवक की तलाश में जुट गयी।