खबर लहरिया जिला महोबा -इंटरनेट की कछुआ चाल से दम तोड़ रहा डिजिटल इंडिया

महोबा -इंटरनेट की कछुआ चाल से दम तोड़ रहा डिजिटल इंडिया

सरकार आत्म निर्भर की बात कर रही है। हर सरकारी सुविधा प्राइवेट कर रही है। सरकार डिजिटल इंडिया का सपना देख रही है। पर यहां पर नेट ही नही चल रहा है। लोग बेरोजगार है नेट के लिए पैसे नही है। अब कैसे होगा भारत का सपना साकार। आइये जानते नेट न चलने की वजह से क्या होती है परेशानी।

संगीता ने बताया कि नेट न चलने की वजह से सारे काम बंद पड़े है। सरकार ने ऑनलाईन सब काम करवा दिया है। पर नेट नही चल रहा है इसलिये सब कुछ बंद है कोई काम ढंग से नही हो पा रहे है। पहले कम का नेट पैक डलता था और स्पीड अछि मिलती थी। पर अब डेटा मंहगा हो गया है और स्पीड कम हो गई है।

अब सबको नेट की आदत हो गई है। नेट नही चलता तो बहुत दिक्कत होती है। लोकेंद्र सिंह ने कहा कि उनके पापा का इलाज लखनऊ में चल रहा है। कुछ दवाइयों का पर्चा निकलवाना था। पर नेट न चलने की वजह से नही हो पा रहा है। याब हम क्या करे। नेटवर्क प्रोबलम की वजह से गलत नम्बर लग जा रहे हैं।

अपने बच्चों या फैमली से दूर है और वीडियो कॉल करने चाहे तो वो भी नही हो पाती है। जिस तरह से हर रोज नेट का प्लान बढ़ रहा है उस तरह से नेट की स्पीड नही मिल रही है। प्रदुम कुमार ने कहा कि वह बीए फाइनल का।छात्र है, ऑनलाइन क्लास चल रही है, पर नेट न चलने की वजह से परेशानी होती है। हम लोग पढ़ नही पाते। आजकल नेट भी तो हर कोई चला रहा है। इसलिए चाहते है कि नेट के प्लान कम हो और स्पीड अच्छी हो।