खबर लहरिया ताजा खबरें महिला सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा जरुरी

महिला सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा जरुरी

देश मे बढती महिला हिंसा को देखकर  उनकी आत्मरक्षा को बढ़ाने के लिए एक पहल की गई है  रूकमणी सेवा संस्था के संसथापक अतुल रैकवार ने 15 दिसम्बर से जुडे कराटे का क्लास शूरू किया उनसे रिपोर्टर ने बात की

अतुल रैकवार जो इस संस्थापक है उन्होंने  बताया  उन्होंने ये सेन्टर लड़कियों  के लिए खोला गया है  जिसमे लगभग 35 से 40 बच्चियां हर रोज आती हैं अतुल का कहना हर रोज रेप जैसी घटनाएं सुनने को मिलती है उसके आलावा दहेज़ हत्या महिला हिंसा बहुत बढ रही है  इन सबसे निपटने के लिए सबसे पहले खुद में सक्षम होना ज़रूरी है जिससे वो सही समय आने पर खुद की रक्षा के साथ साथ दूसरी लड़कियों का भी साथ दे कर मदद कर सकें

महिला सुरक्षा को बढ़ने के लिए है ये शुरू किया है और  मैने लडकियों को सशक्त करने  और उनकी आत्मरक्षा के लिए जुडे कराटे सिखाने का क्लास शूरू किया ताकी लडकियों मे आत्मविश्वास पैदा हो और वो खुद की सुरक्षा कर सके किसी पर निर्भर न रहे बच्चों ने भी बताया की हम यहां आते हैं जुडे कराटे सिखने स्कूलो सिखाते तो हैं पर साल भर मे एक दो बार वो समझ मे नहीं आता यहां हर रोज एक दो घंटे सिखते हैं जिससे वो कम समय ही बहुत कुछ सीख सकते है
महिला सुरक्षा दांव पर देखिए चीफ रिपोर्टर की डायरी एपिसोड 48
जिससे हम अपने भीतर आत्मविश्वास लाएं कोई हमे राह चलते छेडे तो हम उसे सबक सिखा सके कराटे ट्रेनर निशान्दनी जयसवाल का कहना है महिलाओं पर इतनी हिंसा हो रही है महिलाएं किसी डरे नहीं टक्कर ले सके इस उद्देश्य के मै भी यहां ट्रेनर सलाहकार के पद पर यहां हू हमारे यहां बच्चों को लोवर टी शर्ट ही पहननी अनिवार्य है बाल खुले नहीं होने चाहिए पोनीटेल बंधी होनी चाहिए बिना कोई किलिप के सहारे।