वाराणसी शिवपुर थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय से एक गंभीर मामला सामने आया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर कक्षा 4 में पढ़ने वाली छात्रा सहित अन्य छात्राओं के साथ छेड़खानी के आरोप लगे हैं। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि जब घटना की जानकारी सामने आई, तो पूरे गांव में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में हंगामा किया। सूचना मिलते ही डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त कैंट नितिन तनेजा, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव शर्मा सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी प्रधानाध्यापक को हिरासत में लिया। डीसीपी वरुणा जोन के अनुसार ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया गया है और मामले की जांच के बाद उचित व सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें –
UP Banda: नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी, घर वालों के साथ मारपीट हुई – आरोप
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’