खबर लहरिया ताजा खबरें बांदा में किसानों ने किया जल सत्याग्रह, लगाये सरकार विरोधी नारे

बांदा में किसानों ने किया जल सत्याग्रह, लगाये सरकार विरोधी नारे

21 जनवरी 2019, जिला बाँदा, hindi news

बाँदा जिले की केन नदी के घाट पर किसानों द्वारा जल सत्याग्रह आन्दोलन निकाला गया है। नदियों के अवैध खनन प्रथा को रोकने के उद्देश्य से इस आन्दोलन का आयोजन किया गया है। जिसमे किसान यूनियन द्वारा अलग-अलग गॉंव में पद यात्रा भी कई गई है। इस पद यात्रा में खनन माफिया और सरकार के खिलाफ नारे भी लगाये गये हैं। इन किसानों का कहना है कि सरकार जल्द से उनकी मांगे पूरी करे जिसके चलते उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी लिखा है।