खबर लहरिया ताजा खबरें सतना विधानसभा सीट से शिवराज सिंह ने किया कांग्रेस पर वार | MP Election

सतना विधानसभा सीट से शिवराज सिंह ने किया कांग्रेस पर वार | MP Election

24 नवम्बर 2018, ज़िला सतना, एमपी चुनाव

मध्य प्रदेश में मतदान की तारीख पास आते ही अलग-अलग पार्टियों द्वारा चुनावी रैली काफी बढती दिखाई पड़ रही है। ज्सिके चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रदेश में चुनावी रैली की है। जहाँ शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कई वादे भी किये हैं। जिनमे से एक वादा ये भी किया है कि जो भी छात्रा 12वीं में 75% से अधिक अंक लाएगी उसे मुख्यमंत्री द्वारा उपहार में स्कूटी दी जाएगी। जनसभा के दौरान शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर भी काफी वार किये हैं।