खबर लहरिया Blog सपा ने किया संयुक्त कार्यकर्ता सम्मलेन, ममता बनर्जी भी रहीं शामिल | UP Elections 2022

सपा ने किया संयुक्त कार्यकर्ता सम्मलेन, ममता बनर्जी भी रहीं शामिल | UP Elections 2022

समाजवादी पार्टी ने यूपी के कई जिलों में किया संयुक्त कार्यकर्ता सम्मलेन।

credit – SP twitter handle

समाजवादी पार्टी द्वारा आज वाराणसी जिले में संयुक्त कार्यकर्ता सम्मलेन किया गया। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जनता को संबोधन करने के लिए सोनभद्र भी पहुंचे। आज प्रदेश में यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के छठे चरण की वोटिंग चल रही है। 7 मार्च को आखिरी मतदान होना है जिससे पहले सभी पार्टियां जितना हो सके जनता के साथ जनसंपर्क कर रही हैं। जन सभाएं कर रही हैं। सम्मलेन में काफ़ी नेता व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल रहीं।

भीड़ को सम्बोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “हमें कुछ पुताई वाले दिखाई दिए… हमने उनसे पूछवाया ये कहां जा रहे हो। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आवास जा रहे हैं जो धुएं के धब्बे लगे हैं उनको मिटाने।”

भाजपा के लोग भारत छोड़ो आंदोलन में नहीं थे। लेकिन इन्होंने योजना चलाई है जिसमें बड़े-बड़े उद्योगपति बैंकों का हजारों करोड़ लेकर भाग रहे हैं विदेश – सोनभद्र

 

” BJP दोबारा आई तो पेट्रोल ₹ 200 के पार हो जाएगा।

याद कीजिए पिछली बार जब ये वोट मांगने आए थे तो सिलेंडर फ्री दिया था, इस बार सिलेंडर कितने का हो गया?

पिछली बार ₹ 400 का था इस बार ₹1000 का है और अब कमर्शियल सिलेंडर का भी दाम बढ़ा दिया “अखिलेश यादव जी, सोनभद्र

 

ये भी देखें – सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अम्बेडकर नगर में चुनावी रैली | UP Elections 2022

सम्मलेन में कई नेता रहें शामिल

संयुक्त कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल आरएलडी के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा, ” हमारे सिंबल भले ही अलग-अलग हैं लेकिन हमारी लड़ाई एक है।”

 

सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर कहते हैं, “मैंने कार्यकर्ताओं से कहा मैं रहूं या ना रहूं सामाजिक आंदोलन को ज़ारी रखना।”

2022 के चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता है- शिवपाल सिंह यादव जी, अध्यक्ष, प्रसपा

 

‘अगर भाजपा आ गई तो पेट्रोल 200 रुपए लीटर तक बिकेगा’
महंगाई पर लगेगी लगाम, जब जाएगी भाजपा सरकार। ”

 

ये भी देखें – चुनाव व मतदान से जुड़ी सटीक जानकारी हेतु ट्विटर इंडिया चला रहा “Jagruk Voter” अभियान 

ममता बनर्जी भी हुईं सम्मलेन में शामिल

credit – SP twitter handle

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी सीधे भाजपा पर निशाना साधते हुए कहती हैं, “बंगाल में भी खेला हुआ, यूपी में भी खेला होगा” और जनता से सपा सरकार को वोट करने को कहा। सम्मलेन ने ममता बनर्जी ने और भी कई बातें कहीं।

“अच्छे दिन के नाम पर बीजेपी रेलवे, हवाई जहाज, हवाई अड्डे बेंच रही है।
अच्छे दिन के नाम पर बैंक और एलआईसी को बेंचा जा रहा है
अच्छे दिन के नाम पर आपको बोला था कि ₹15 लाख आपके खाते में जाएंगे, आया क्या?”

“पूरे देश के नौजवान बीजेपी के खिलाफ हैं। भाजपा के लोग फेक वीडियो बना कर लोगों को भेजते हैं”

“माँ-बहन को आगे बढ़ना है तो अखिलेश गठबंधन को वोट देना है। कल जो हमारी बेइज्जती की गई है उसका जवाब हमारी माँ-बहनें देंगी।”

हमारे ऊपर कल हमला हुआ इससे यह मैसेज क्लियर है कि बीजेपी हारने वाली है नहीं तो हमारे साथ ऐसा व्यवहार क्यों होता-

 

सपा ने पार्टी के जीतने पर किये कई वादें

credit – SP twitter handle

अखिलेश यादव ने कहा, समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 69,000 शिक्षक भर्ती में हुए आरक्षण घोटाले को ठीक कर अभ्यर्थियों को चयनित किया जाएगा।

– गरीबों को 5 साल तक मुफ्त राशन दिया जाएगा।
– महिलाओं को सभी सरकारी नौकरियों में 33 फ़ीसदी आरक्षण दिया जाएगा।
– सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी

आपको बता दें, बसपा सुप्रीमो मायावती भी आज वाराणसी में जनसभा कर रही हैं। हर पार्टी चुनाव के खत्म होने से पहले हर कुछ आज़मा रही है। जनसभाओं में लाखों की भीड़ नज़र आती है और वहां आई जनता कि उम्मीदें बस यह होती है कि उनके क्षेत्र और गाँव का विकास हो।

ये भी देखें –  क्या चुनावी मैदान में उतरेंगी नेहा सिंह राठौर? | UP Elections 2022

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें
If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke