खबर लहरिया Hindi रोड चौड़ीकरण या पानी की बर्बादी? नरी गांव में पाइपलाइन तबाही का सच

रोड चौड़ीकरण या पानी की बर्बादी? नरी गांव में पाइपलाइन तबाही का सच

ग्राम पंचायत नरी गांव में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर पिछले साल डाली गई पानी की पाइपलाइन अब पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसका नतीजा यह है कि जगह-जगह पानी का भराव, कीचड़ और लगातार पानी की बर्बादी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सड़क चौड़ीकरण करना ही था, तो पहले ही सही प्लानिंग क्यों नहीं की गई? आज हालात ऐसे हैं कि आने-जाने में लोग गिर रहे हैं, बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। एक तरफ सरकार कहती है “जल ही जीवन है”, पानी बचाने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं, और दूसरी तरफ करोड़ों रुपये का पानी सड़कों पर बहता नजर आ रहा है।

ये भी देखें – 

Bihar Road Scheme: सड़क के गड्ढों की जानकारी देने पर 5000 का इनाम 

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते हैतो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *