खबर लहरिया क्राइम बिहार: शादी से किया इंकार, काटा प्राइवेट पार्ट

बिहार: शादी से किया इंकार, काटा प्राइवेट पार्ट

बिहार के सारण जिले में कल सोमवार 1 जुलाई को एक महिला ने कथित तौर पर पुरुष का गुप्तांग काट दिया। दो साल से चल रहे रिलेशन में महिला ने आरोप लगाया कि शादी का झूठा वादा कर के यौन सम्बन्ध बनाए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पुरुष ने शादी करने से इंकार कर दिया। पुरुष को इलाज के लिए पटना के अस्पताल में रेफर किया गया।

disable dalit minor girl gangraped in uttar pradesh, firozabad

                                                                                     credit – feminism of india

आजकल ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां पुरुष शादी का झांसा देकर उससे यौन सम्बन्ध बनाता है और अंत में शादी करने से मना कर देता है। बिहार में एक महिला ने व्यक्ति पर चाकू से हमला किया और उसके गुप्तांग (प्कप्राइवेट पार्ट) को काट दिया क्योंकि उसने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। यह घटना सारण जिले के मरहौरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुरुष को पास के अस्पताल ले जाया गया।

                                     सारण पुलिस कार्यालय द्वारा प्रस्तुत की गई प्रेस विज्ञप्ति

कोर्ट में शादी करने वाले थे

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर पर दोनों ने कल सोमवार 1 जुलाई को छपरा की एक अदालत में शादी करने वाले थे लेकिन पुरुष ने शादी से माना कर दिया। पुरुष कोर्ट में नहीं पहुंचा था। दोनों 2 साल से रिलेशन में थे इसकी जानकारी पुलिस को तब मिली जब महिला से पूछताछ की गई। पुलिस को महिला के पास से खून से सना चाकू मिला।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट बताती है कि महिला ने बताया कि वह उसकी हरकतों से बहुत परेशान थी इसलिए उसने उसे अपने क्लिनिक में बुलाया और उस पर हमला कर दिया। महिला ने उसे दवा का इंजेक्शन लगाया और फिर उसके गुप्तांग काट दिए, जिससे उसका काफी खून बहने लगा। महिला 26 वर्ष की है और पेशे से एक डॉक्टर है और पुरुष 30 साल का है।

कल सोमवार 1 जुलाई को देश में लागू हुए भारतीय न्याय सहिंता 2023 में जो लोग शादी का झूठा वादा कर के यौन सम्बन्ध बनाते हैं और छोड़ देते हैं। अब इस अपराध के लिए दस साल तक की कैद और जुर्माने का प्रावधान है।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *