खबर लहरिया क्राइम महोबा चरखारी क्षेत्र: नाबालिक के साथ 2 लोगो किया दुष्कर्म जिससे लड़की हुई 7 महीने की गर्भवती |

महोबा चरखारी क्षेत्र: नाबालिक के साथ 2 लोगो किया दुष्कर्म जिससे लड़की हुई 7 महीने की गर्भवती |

महोबा चरखारी क्षेत्र के एक गांव का मामला सामने निकल कर आया है। जिसमें 13 साल की लड़की ने गांव के ही निशान और जीतू के ऊपर 8 महीने पहले बलात्कार करने का आरोप लगाया है। जिसमे लड़की प्रेग्नेंट है। यह सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैली हुई है। जब यह सूचना लडक़ी की मां बाप को पता चली तो परिवार वाले लड़की को लेकर चरखारी कोतवाली आये। जहां पर पुलिस लड़की का मेडिकल परीक्षण कर मुकदमा दर्ज किया है।

लड़की ने बताया कि वह स्कूल से वापस घर आते तभी रास्ते में निशान और जीतू पकड़ कर घर ले जाते और दोनों लोग बलात्कार करते हैं। यह जानकारी किसी को बताने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी देते थे जिसके चलते लड़की ने यह बात किसी को नहीं बताई। पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि मजदूरी करने के लिए जाते थे। लड़की कक्षा तीन में पढ़ती थी।  उसकी साथ गांव के ही जीतू पुत्र बाबू यादव निशान पुत्र सुरेश राजपूत ने मिलकर लड़की के साथ लगभग 8 महीने से बलात्कार कर रहे थे। लड़की प्रेग्नेंट हो गई पर यह बात किसी को नहीं बताएं। गांव में जब यह बात फैली तो हमें लोगों के जरिए पता चला हम ने लड़की को चरखारी में चेकअप करवाया जहां पर लड़की को गर्भवती होने की बात निकल कर आए। यह बात हमने निशान और जीतू के परिवार में कही। तो उन्होंने लड़की का अबॉर्शन करवाने के लिए उरई लेकर गए जहां पर डॉक्टरों ने अबॉर्शन कराने से मना कर दिया। चरखारी कोतवाली में एप्लीकेशन पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि वह गांव वालों की डर से गांव छोड़कर चरखारी में रहने को मजबूर है। विपक्षी पार्टी लगातार उनको जान से मारने की धमकी दे रही है। साथ ही घर में तोड़फोड़ भी की है। “अगर हम गांव गए तो वह लोग हमें जान से मार देंगे क्योंकि वह उच्च जाति के लोग हैं हमारा वहां कोई नहीं है पुलिस सी हमारी किसी भी तरह की कोई सहायता नहीं कर रही है। ”

बता दें कि इस घटना से पूरा परिवार दहशत में है परिवार वालों को विपक्षी पार्टी जान से मारने की धमकी दे रही है जिसके चलते पीड़ित परिवार ने गांव छोड़कर चरखारी में रह रहे हैं। जब इस पूरे मामले को लेकर के एसपी से बात की गई तो उन्होंने व्हाइट देने से मना कर दिया। आखिर अब यह परिवार को न्याय किस तरह से मिलेगा। पुलिस कुछ भी बोलने से आनाकानी कर रही है।अब देखना है कि क्या पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा क्या न्याय के लिए ऐसे ही भटकती रहेगी।