खबर लहरिया Blog Rajya Sabha Elections 2026: नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से दे सकते हैं इस्तीफ़ा, राज्यसभा चुनाव की तारीख़ें जारी, देखें पूरी जानकारी 

Rajya Sabha Elections 2026: नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से दे सकते हैं इस्तीफ़ा, राज्यसभा चुनाव की तारीख़ें जारी, देखें पूरी जानकारी 

                                     

चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव 2026 की तारीखों का एलान कर दिया है। इस बार 10 राज्यों की कुल 37 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। इन सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिए जाएँगे। चुनाव आयोग ने पहले ही संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त करने के लिए पत्र भेज दिए गए हैं। 

सांकेतिक तस्वीर (डिज़ाइन क्रेडिट: रचना)

राज्यसभा में कुल 245 सदस्य होते हैं और इनमें से 233 सदस्य चुने जाते हैं जबकि बाकी सदस्यों को मनोनीत किया जाता है। राज्यसभा के चुनाव हर दो साल में एक तय प्रक्रिया के तहत होते हैं और यह छह साल के कार्यकाल वाले चक्र का हिस्सा होता है। साल 2026 में अलग – अलग चरणों में राज्यसभा की कुल 72 सीटें खाली होने वाली है।  

क्या नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद का इस्तीफ़ा देकर राज्यसभा जाएँगे? 

हालही में बिहार में भारी वोट से जीत हासिल की और मुख्यमंत्री बने लेकिन अब इससे जुड़ी कुछ खबरें सामने आ रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया हेंडल के द्वारा ये जानकारी दी है कि अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने वाले हैं और वे राज्यसभा जाएँगे। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि “पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है। संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ।

मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।” 

अब बड़ा सवाल यह है कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री कौन होगा? 

राज्यसभा चुनाव की पूरी जानकारी 

– राज्यसभा चुनाव RS चुनाव कार्यक्रम 

– नोटिफिकेशन जारी – 26 फरवरी 2026

– नामांकन की आखिरी तारीख – 5 मार्च 2026

– नामांकन की जांच – 6 मार्च 2026

– नाम वापसी की अंतिम तारीख – 9 मार्च 2026

– मतदान – 16 मार्च 2026 (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक)

– मतगणना – 16 मार्च 2026, शाम 5 बजे

– चुनाव पूरा करने की अंतिम तारीख – 20 मार्च 2026

भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां कानून बनाने का सबसे बड़ा मंच संसद है। संसद के दो सदन होते हैं लोकसभा और राज्यसभा। लोकसभा के सांसद सीधे जनता द्वारा चुने जाते हैं लेकिन राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव अलग तरीके से होता है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि जब लोकसभा मौजूद है तो राज्यसभा की जरूरत क्यों है।

दरअसल राज्यसभा का भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक खास महत्व है। इसके सदस्य राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं और कानून बनाने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए यह समझना जरूरी है कि राज्यसभा के सदस्य कैसे चुने जाते हैं और उनका काम क्या होता है।

राज्यसभा की जिन 37 सीटों पर चुनाव होने हैं वे 10 अलग-अलग राज्यों से जुड़ी हैं। इन राज्यों में कितनी-कितनी सीटें खाली हो रही हैं और किन सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है उसका विवरण इस प्रकार है – 

– महाराष्ट्र (7 सीटें)
डॉ. भगवत किशनराव कराड, डॉ. (श्रीमती) फौजिया तहसीन अहमद खान, प्रियंका विक्रम चतुर्वेदी, शरदचंद्र गोविंदराव पवार, धैर्यशील मोहन पाटिल, रजनी अशोकराव पाटिल और रामदास बांदु आठवले।

– ओडिशा (4 सीटें)
ममता मोहंता, मुजिबुल्ला खान, सुजीत कुमार और निरंजन बिशी।

– तमिलनाडु (6 सीटें)
एन.आर. एलंगो, पी. सेल्वारासु, एम. थम्बिदुरई, तिरुचि शिवा, डॉ. कनिमोझी एनवीएन सोमु और जी.के. वासन।

– पश्चिम बंगाल (5 सीटें)
साकेत गोखले, रीताब्रत बनर्जी, बिकाश रंजन भट्टाचार्य, मौसाम नूर (5 जनवरी 2026 से सीट रिक्त) और सुभ्रत बक्शी।

– असम (3 सीटें)
रामेश्वर तेली, भुवनेश्वर कलिता और अजीत कुमार भुइयां।

– बिहार (5 सीटें)
अमरेंद्र धारी सिंह, प्रेम चंद गुप्ता, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और हरिवंश नारायण सिंह।

– छत्तीसगढ़ (2 सीटें)
कवि तेजपाल सिंह तुलसी और फूलो देवी नेताम।

– हरियाणा (2 सीटें)
किरण चौधरी और राम चंदर जांगड़ा।

– हिमाचल प्रदेश (1 सीट)
इंदु बाला गोस्वामी।

– तेलंगाना (2 सीटें)
डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी और के.आर. सुरेश रेड्डी।

कांग्रेस द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। अलग-अलग राज्यों से पार्टी ने जिन नेताओं को मैदान में उतारा है उनकी सूची इस प्रकार है – 

  • तेलंगाना – अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी
    • छत्तीसगढ़ – फूलो देवी नेताम
    • हरियाणा – कर्मवीर सिंह बौद्ध
    • हिमाचल प्रदेश – अनुराग शर्मा
    • तमिलनाडु – एम. क्रिस्टोफर तिलक

भाजपा द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम

अलग-अलग राज्यों से भाजपा ने जिन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है और उनका विवरण इस प्रकार है – 

  • बिहार, भाजपा ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन और राज्य के नेता शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है।
  • असम, भाजपा ने मौजूदा विधायक तेरश गोवाला और कैबिनेट मंत्री जोगेन मोहन को उम्मीदवार बनाया है। 
  • छत्तीसगढ़, भाजपा ने राज्य महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया है।
  • हरियाणा, पूर्व सांसद संजय भाटिया को मैदान में उतारा है।
  • ओडिशा, भाजपा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और निवर्तमान राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार को उम्मीदवार बनाया है।
  • पश्चिम बंगाल, पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव में भाजपा ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा को उम्मीदवार घोषित किया है।

राज्य सभा चुनाव कैसे होता है? 

राज्यसभा लोकसभा चुनाव से अलग तरीके से होते हैं। इसमें आम जनता सीधे वोट नहीं देती। राज्यसभा के सांसदों का चुनाव संबंधित राज्यों की विधानसभाओं के विधायक (MLA) करते हैं। राज्यसभा को सांसद का स्थाई सदन माना जाता है इसलिए इसे कभी भंग नहीं किया जा सकता। इसके सदस्यों का कार्यकाल 6 साल का होता है। व्यवस्था ऐसी है कि हर दो साल में करीब एक तिहाई सदस्य अपना आर्यकाल पूरा करके सेवानिवृत हो जाते हैं और उनकी जगह नए सदस्यों का चुनाव कराया जाता है। 

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते हैतो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *