खबर लहरिया जवानी दीवानी दिल से दिल का रिश्ता जोड़ते है महोबा के राजेन्द्र कुमार

दिल से दिल का रिश्ता जोड़ते है महोबा के राजेन्द्र कुमार

शादी का नाम सुनते ही आपके आँखों मे डीजे बारात डांस सजावट और दुल्हन के साथ फोटो खिंचवाने का ख्याल आने लगता होगा। पर इसको खास बनाने के लिए क्या चाहिए ये शायद आप भूल जाते होंगे। पर हम आपको बताते है कि जितना जरूर ये सारी चीजें है उतना ही जरूरी अब एक दिल, जिसमें लड़का लड़की का नाम लिखा होता है।

और वह दूल्हा की गाड़ी में लगाया जाता है। जिससे किसी को बताना न पड़े की दूल्हा का क्या नाम है और दुल्हन का क्या नाम है। तो आइए हम मिलाते है आपको ऐसे ब्यक्ति से जो सिर्फ फोम पर ही नही दिल पर भी नाम लिखते है। तो आइए हम जानते है उनसे ही कि उनका इस मौसम में बिजनेश किस तरह से चलता है।

राजेन्द्र कुमार ने बताया कि यह काम पहले उसके पिता जी करते थे। उनके गुजर जाने के बाद उन्होंने शुरू कर दिया है। यह सब हुनर पिता जी ने सिखाया है। पहले और अब में बहुत फर्क हो गए है। हमारे लिए तो यह बिजनेश ही है। लोग इसको शौक से बनवाते है। कुछ पहले ऑर्डर दे जाते है। कोई एक दो बनवाता है। कोई कोई गाड़ियों के हिसाब से बनवाता है।

जितनी गाड़िया उतने ही दिल पर नाम लिखते है। और सब गाड़ियों में लगाया जाता है। अगर एक गाड़ी में है तो दूल्हा की गाड़ी में लगा लिया, और गर ज्यादा है तो सभी गाड़ियों में लगा दिया जाता है। यह एक फैशन हो गया है।

अच्छा लगता है। किसी को बताना नही पड़ता है। इसका एक दिल का दाम डेढ़ सौ रुपये है। इसका सामना कानपुर से मंगाते है। फिर घर मे इसको आकार देकर काटते है। कलर करते है। कलर में गोद मिलाते है जिससे कलर जल्दी निकले न।

कलर के ऊपर सुनहरा डालते है जिससे चमक आ जाती है। कई लोग अर्जेंट में आ जाते है तो बना देते है। इस बिजनेस के आगे लेजाना तो चाहते है पर बच्चों के रुचि के ऊपर है। उनको क्या पसंद है।