खबर लहरिया ताजा खबरें सतना में भाजपा पार्टी छोड़ हाथी पर सवार हुए पुष्कर सिंह तोमर

सतना में भाजपा पार्टी छोड़ हाथी पर सवार हुए पुष्कर सिंह तोमर

16 नवम्बर 2018, hindi news

सतना विधानसभा प्रत्यासी पुष्कर सिंह तोमर, बहुजन समाज पार्टी के लिए चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उनका कहना है कि 15 साल पहले जब वो बीजेपी से बीएसपी में आये थे तब भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उन पर काफी दबाव डाला गया था। पर उनका ये भी कहना है कि मायावती के नेत्रित्व में चल रही बीएसपी सरकार सिर्फ वादे नहीं करती उन्हें पूरा भी करती है। और ये बदलाव देखे जा सकते हैं। जिसके चलते उन्होंने ये भी कहा है कि उन्होंने खुद ने जो लोगों से वादे किये हैं वो पूरे भी करके दिखाए हैं, जिसकी वजह से उन्हें सब लोग जानते भी हैं। उनका भाजपा पार्टी छोड़ने का कारण है कि उनके अनुसार भाजपा का मतलब सिर्फ सत्ता में रहना है और पार्टी द्वारा लोगों के प्रति कोई भी विकास कार्य नहीं किया गया है।