खबर लहरिया ताजा खबरें प्रियंका गाँधी लखनऊ का पहला दौरा 11 फरवरी को करेंगी

प्रियंका गाँधी लखनऊ का पहला दौरा 11 फरवरी को करेंगी

साभार: ट्विटर

प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी कांग्रेस महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार, सोमवार को लखनऊ का दौरा करने पहुंचेंगी।

पार्टी के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी 11 फरवरी को उनके साथ इस दौरे में शामिल होंगे।

इन तीन बड़े नेताओं के स्वागत के लिए पार्टी द्वारा तैयारियां ज़ोरों-शोरों से की जा रही हैं।

अंशु अवस्थी के अनुसार, राहुल के उसी दिन लौटने की संभावना है, लेकिन प्रियंका लखनऊ में रहेंगी, वह पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस, प्रियंका और सिंधिया के दौरे को लोकसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण अभियान की आभासी शुरूआत के रूप में देख रही है।