खबर लहरिया जवानी दीवानी कैसे हुई प्रियंका चोपड़ा और गायक निक की शादी हिन्दू और ईसाई स्टाइल में

कैसे हुई प्रियंका चोपड़ा और गायक निक की शादी हिन्दू और ईसाई स्टाइल में


मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड( अमेरिकी सिनेमा) के बड़े सितारे निक जोनास ने पारम्परिक हिन्दू समारोह के चलते जोधपुर के उमेड़ भवन में बड़े ही धूमधाम से शादी की है।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, उनके इस समारोह की शुरुआत पारंपरिक हल्दी-चूड़ा कार्यक्रम से की गई थी, जिसका आयोजन लक्ज़री होटल के मर्डाना हॉल में किया गया था। समारोह को सुन्दर गेंदे के फूलों से भी सजाया गया था। और साथ ही में समारोह की शान बढ़ाने के लिए गुलाबी, नारंगी और बैंगनी रंगों का इस्तेमाल किया गया था। जिसके चलते शाम को एक सफा समारोह का आयोजन भी किया गया था।

मेहेन्दी और संगीत कार्यक्रम में डिजाइनर-जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा मिले पहनावे के बाद, पूर्व मिस वर्ल्ड ने अपना दुल्हन का जोड़ा सब्यसाची मुखर्जी से लिया था।

वहीँ हॉलीवुड गायक निक जोनास पारंपरिक भारतीय दूल्हे के रूप में पगड़ी और तलवार के साथ, बारात में घोड़े पर सवार नज़र आये हैं ।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ये जोड़ा महल के परिसर के चारों ओर एक हाथी पर सवार होकर मुख्य समारोह क्षेत्र में पहुंचे थे।

उमेड़ भवन को इस समारोह के लिए काफी अच्छे से सजाया गया था।

36 वर्षीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और 26 वर्षीय गायक निक जोनास, मुंबई में प्रियंका के घर में पूजा से शुरुआत कर,जोधपुर में तीन दिन के विवाह समारोह में शामिल हुए थे।

दोनों धर्मों का सम्मान करते हुए, विवाह का आयोजन हिन्दू और ईसाई धर्म दोनों में किया गया था।