खबर लहरिया Blog 18वीं लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज संयुक्त बैठक को किया सम्बोधित

18वीं लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज संयुक्त बैठक को किया सम्बोधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहली बार लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत भाजपा के ओम बिरला को दोबारा लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। सदन में राष्ट्रपति ने देश की अर्थव्यवस्था, आपातकाल, नीट पेपर, किसान योजना, ईवीएम अन्य मुद्दों पर अपने विचार रखे।

President Draupadi Murmu addressed the joint meeting of the 18th Lok Sabha today

                                                                            18वीं लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करते हुए ( फोटो – संसद टीवी)

18वीं लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज गुरुवार 27 जून को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। सत्र में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में हुए विकास की बात कही और बहुत से मुद्दे पर भी चर्चा की तो वहीं विपक्ष में समाजवादी नेता अखिलेश यादव ने उनके भाषण को ‘सरकार का भाषण’ कहा।

18वीं लोकसभा का सत्र 24 जून से शुरू हुआ था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहली बार लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत भाजपा के ओम बिरला को दोबारा लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। सदन में राष्ट्रपति ने देश की अर्थव्यवस्था, आपातकाल, नीट पेपर, किसान योजना, ईवीएम अन्य मुद्दों पर अपने विचार प्रकट किए।

ये भी पढ़ें – बीजेपी सांसद ओम बिरला 18वीं लोकसभा के बने लोकसभा अध्यक्ष

नीट पेपर लीक का उठाया मुद्दा

राष्ट्रपति मुर्मू ने बजट सत्र से पहले संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “मेरी सरकार परीक्षा आयोजित करने के लिए जिम्मेदार एजेंसी (राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी) के कामकाज को सुधारने के साथ-साथ परीक्षा के संचालन में शामिल प्रक्रियाओं में सुधार करने की दिशा में काम कर रही है।”

ये भी पढ़ें – ‘UGC-NET इत्यादि परीक्षाएं Ableist हैं जो विकलांग छात्रों के बारे में नहीं सोचती’ 

1975 के आपातकाल को याद किया

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने भाषण में 1975 में लगाए गए आपातकाल के बारे में बोलते हुए कहा कि “आपातकाल के दौरान पूरा देश अराजकता में डूब गया था लेकिन राष्ट्र ऐसी असंवैधानिक शक्तियों के खिलाफ विजयी रहा।

ईवीएम पर उठ रहे सवाल पर की बात

चुनाव के दौरान हमेशा से शक की नज़र से ईवीएम को देखा गया और ईवीएम पर आरोप लगाए गए। इस पर उन्होंने कहा, “पिछले कुछ दशकों में ईवीएम ने सर्वोच्च न्यायालय से लेकर जनता की अदालत तक हर परीक्षण पास कर लिया है।”

भारत के विकास की बात

राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत में हो रहे विकास के लिए सरकार की तारीफ की और कहा कि बजट में नए सुधार पेश किए जाएंगे। उन्होंने यह बताया कि केंद्र सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी काम कर रही है और आगे भी करेगी।

विपक्ष ने किया राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार

एक तरफ संसद में राष्ट्रपति मुर्मू सत्र को सम्बोधित कर रही थी तो दूसरी और विपक्ष उनके दिए गए अभिभाषण का बहिष्कार कर रहे थे। समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता  अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ राज्यसभा में विरोध प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार किया।

समाजवादी पार्टी सांसद और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “ये सरकार का भाषण था। जब सरकार ये दावा करती है कि दुनिया की 5वीं अर्थव्यवस्था है और तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएगी तो किसान क्यों दुखी है? किसान क्यों संकट में है। जो कहानी बताई जा रही है क्या हमारा किसान भी उसी तरीके से खुशहाल हो गया है? अगर हम 5वें नंबर पर हैं तो हमारे युवा बेरोजगार क्यों हैं? अग्निवीर क्यों लागू करनी पड़ रही है? इतनी महंगाई क्यों हैं?… कुछ लोगों के ग्रोथ से देश की ग्रोथ नहीं हो सकती है। कुछ लोगों की ग्रोथ से हमारा नंबर अच्छा हो सकता है लेकिन हमारे किसान गरीब के लिए सरकार के पास क्या है?”

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और अन्य पार्टी नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी और एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

आज छह नए सांसदों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन को केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद जगत प्रकाश नड्डा को सदन का नेता नियुक्त किए जाने की जानकारी दी। कल 26 जून को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर चुन लिया गया।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *