खबर लहरिया असर प्रयागराज: सफाई कर्मचारियों को मिली राहत सामग्री, हुआ खबर का असर

प्रयागराज: सफाई कर्मचारियों को मिली राहत सामग्री, हुआ खबर का असर

खबर का असर: जिला प्रयागराज नगर पंचायत शंकरगढ़ के वेस्ट कलेक्शन पॉइंट पर पूरे शहर का कचरा एक जगह इकट्ठा होता है। इसके बाद वहां कई सफाई कर्मी मिलकर कचरे को अलग-अलग करते हैं। यहाँ पर रिपोर्टिंग करने के दौरान पता चला कि सफाई कर्मियों के लिए यहाँ कोई व्यवस्था नहीं थी। न ही कर्मचारियों को ग्लव्स मिले हुए थे और न उनके पास मास्क था। सिर्फ यही नहीं यहाँ मौजूद सैनिटाइज़र भी एक्सपायर हो चुका था।

ये भी देखें – छतरपुर : खबर करने के 2 महीने बाद शुरू हुआ पुल का निर्माण | खबर का असर

खबर लहरिया में इस खबर को दिखाने के बाद वेस्ट कलेक्शन पॉइंट के अधिकारियों ने कर्मचारियों के लिए मास्क, ग्लव्स, साबुन इत्यादि का इंतज़ाम कराया। यहाँ मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि अब वो इन सामग्रियों को पाकर काफी खुश हैं और अब बीमार होने की आशंकाएं भी कम हो गयी हैं।

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke