खबर लहरिया ताजा खबरें फैजाबाद पुलिस प्रशासन के खिलाफ आई किसान यूनियन

फैजाबाद पुलिस प्रशासन के खिलाफ आई किसान यूनियन

2 नवम्बर 2018, ज़िला फैजाबाद, Hindi News
फैजाबाद ज़िले के तिरकोना पार्क में 30 अक्टूबर को किसान यूनियन के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन दिया है। पुलिस प्रशासन के सही ढंग से काम न करने की वजह से लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि पुलिस से न्याय की उम्मीद नहीं रखी जा सकती क्योकि पीड़ित लोगों को ही पुलिस द्वारा और प्रताड़ना सहनी पड़ती है। लोगों का ये भी कहना है कि कई बार एप्लीकेशन देने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं करी जाती है।

जिसके चलते किसान यूनियन के लोगों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं सुना जायेगा तब तक वह इस अनिश्चित अनशन पर बैठे रहेंगे।