खबर लहरिया खेती कृषि बिल के वापस होने की घोषणा को लेकर जानिये लोगों की राय

कृषि बिल के वापस होने की घोषणा को लेकर जानिये लोगों की राय

आज यानी 19 नवंबर को गुरुनानक देव जयंती के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से क्षमा मांगते हुए राष्ट्र को संबोधित किया। इसके साथ ही उन्होंने तीन कृषि कानून बिलों को वापस लेने की घोषणा कर दी। पीएम ने कहा कि इस महीने होने वाली संसद के सत्र में कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने किसानों से यह भी अपील की है कि वह अब अपने घर वापस लौट जाएं।

ये भी देखें – पीएम ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की करी घोषणा, चुनावी पैतरा?

कृषि बिल के वापस होने की घोषणा को लेकर हमने बुंदलेखंड और यूपी के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर किसानों से बातचीत करी और उनकी राय जाननी चाही। तो चलिए आप भी सुनिए क्या कहना है किसानों का।

इस फैसले से किसान और देश के कई लोग खुश तो हैं पर इसके साथ ही उनके मन में काफी सवाल भी हैं। क्या है यह सिर्फ स्थायी विराम है या आगे और भी कुछ होना बाकी है? ये तो समय ही बताएगा।

ये भी देखें – लाइव: कृषि कानून वापसी पर बुंदेलखंड किसानों की क्या है प्रतिक्रिया

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)