खबर लहरिया जवानी दीवानी अषाढ़ की एकादशी को पन्ना में लोगों ने मनाया “ठाकुर बाबा आषाढ़ गकरिया”

अषाढ़ की एकादशी को पन्ना में लोगों ने मनाया “ठाकुर बाबा आषाढ़ गकरिया”

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ माह चल रहा है और आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष में जो एकादशी मनाई जाती है वह  बहुत खास होती है जिसमें लोग खुले आसमान के नीचे अपने कुल देवता की पूजा करते हैं| पन्ना जिले में यह त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है| यहाँ आषाढ़ गकरियां खाने की प्रथा कई सालों से चली आ रही है| लोगों के अनुसार इस प्रथा में कंडे की आंच पर बनी रोटी को घी और गुड़ के साथ खाते हैं| खुले आसमान के नीचे एक साथ बैठकर खाने का मज़ा ही कुछ और है। स्वास्थ्यवर्धक भी है