पटना जिले के मसौढ़ी प्रखंड के दरियापुर गांव के महा दलित टोले में करीब 20–25 परिवार महीनों से पानी की समस्या झेल रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, छह महीने पहले लगाया गया चापाकल कुछ ही समय बाद खराब हो गया। अब लोगों को खेतों की बोरिंग और दूसरे साधनों से पानी लाकर रोज़मर्रा की जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। पानी की कमी का असर महिलाओं, बच्चों और कामकाजी लोगों की जिंदगी पर भी पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल जाने से पहले पानी के लिए भटकना पड़ता है, वहीं महिलाओं को खाना बनाने, बर्तन धोने और नहाने तक में परेशानी हो रही है।
ये भी देखें –
UP Varanasi: किसान पानी की किल्लत से परेशान, फसलें सूख रही हैं
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’