खबर लहरिया कोरोना वायरस पन्ना : रोको टोको अभियान के तहत लोगों को किया जा रहा जागरूक

पन्ना : रोको टोको अभियान के तहत लोगों को किया जा रहा जागरूक

पन्ना जिले में रोको टोको अभियान के तहत चार पहिया वाहन में लोगों के घर-घर जाकर लोगों को जागरूकता कर रहे है । लोगों को समझाया जा रहा है कि वह महामारी से घबराए नहीं और वैक्सीन अवश्य लगवाएं।

समझाने के साथ-साथ ही लोगों को चूर्ण भी दिया जा रहा है। जो कोरोना महामारी से लड़ने में लोगों की सहायता करेगा यह चूर्ण उन्हें मुफ़्त दिया जा रहा है। लोगों को समझाया जा रहा है कि किस प्रकार से चूर्ण का प्रयोग करना है। इस चूर्ण को 10 दिन के बाद इस्तेमाल नहीं कर सकते।

रोको टोको अभियान के अंतर्गत आए हुए वैक्सीन इंचार्ज ने बताया कि यह अभियान काफी दिनों से चलाया जा रहा है। जिसमें से 75 पंचायतों के लोगों को उनके द्वारा समझाइश दी जा चुकी है। साथ ही लोगों में जो भ्रांतियां फैली हुई है उसको दूर करने के लिए भी यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि लोग समझें और कोरोना महामारी की वैक्सीन अवश्य लगवाएं।

कोविड से जुड़ी जानकारी के लिए ( यहां ) क्लिक करें।