खबर लहरिया औरतें काम पर पन्ना : कैसे होती है टमाटर की खेती ?

पन्ना : कैसे होती है टमाटर की खेती ?

पन्ना जिले के ब्लॉक अजयगढ़ में युवा नई तकनीक से रबी व खरीफ़ की खेतीं कर रहे हैं। हम आपको मिला रहें हैं एक युवा महिला किसान अंकिता से और हम उनसे जानेंगे कि आखिर ऐसी क्या चीज़ है जिसकी वजह से खेती में उनकी रुचि बढ़ी।

ये भी देखें – ललितपुर: मूसली की खेती कर किसानों को हो सकता है बड़ा मुनाफा

अंकिता ने कहा, उसे नई तकनीक से खेती करने में अच्छा लगता है। उसने टमाटर की खेती करना शुरू किया है। वह आगे बताती है, इस समय खेत की साफ़-सफाई चल रही है। बारिश हुई है तो खेत में कई जंगली पौधे उग गए हैं जिससे टमाटर को नुकसान हो सकता है। उसने इस बार हाइब्रिड लेवल वाले टमाटर खेत में लगाए हैं। टमाटर पकने वाले हैं इसलिए उनके सहारे के लिए बगल में लकड़ी भी लगाई गयी है। लकड़ी में रस्सी भी बाँधी गयी है ताकि टमाटर की बेल लकड़ी के सहारे ऊपर चढ़े। वह कहतीं, टमाटर अधिक फल देते हैं।

ये भी देखें – गर्म मानसून में ठंडी जलवायु की खेती कर किसानों ने किया कमाल

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)