खबर लहरिया आवास पन्ना के अजयगढ़ में चला घर-घर सर्वे |

पन्ना के अजयगढ़ में चला घर-घर सर्वे |

पन्ना जिले के अजयगढ़ तहसील में घर घर जाकर लोगों की घरों का सर्वे किया जा रहा है। यह सर्वे टैक्स के लिए किया जा रहा है।  घरों के आधार पर टैक्स लगेगा जिनका कच्चा घर है उनके लिए अलग एक्स लगेगा जिनका पक्का घर है उनका अलग टैक्स लगेगा खुली जगह का अलग टैक्स लगेगा अर्थात सभी के लिए अलग-अलग टैक्स निर्धारित किए गए हैं जिसके लिए घर के मुखिया का फार्म भराया गया है और हस्ताक्षर किए गए हैं .