खबर लहरिया कोरोना वायरस पन्ना: लोगों ने बढ़-चढ़कर लगवाई वैक्सीन

पन्ना: लोगों ने बढ़-चढ़कर लगवाई वैक्सीन

पन्ना जिले के ब्लॉक अजयगढ़ में सभी ग्राम पंचायतों में 5 जून को 18 से 49 वर्ष तक के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गयी है। अभी तक सिर्फ 45 वर्ष तक के लोगों को ही वैक्सीन लगाई गई थी। इससे कम उम्र वाले लोगों का टीकाकरण नहीं किया गया था। लेकिन 5 जून से 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगो को भी वैक्सीन लगाई गई है।

युवाओं ने बहुत सहयोग किया और बढ़ चढ़कर आगे आएं। साथ ही लोगों में जागरूकता फैलाने का भी काम किया। वहीं कुछ ऐसी ग्राम पंचायतें भी थीं जहां टीम बैठी रहती थी। लेकिन वहां पर कोई भी व्यक्ति घबराहट और अफवाहों के चलते वैक्सीन लगवाने नहीं आता था। फ़िलहाल सभी ग्राम पंचायतों में वैक्सीनेशन किया गया है। जिसमें सभी लोगों की भागीदारी रही है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सचिव, उपसचिव एवं समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एएनएम की ड्यूटी लगी थी। इनके द्वारा ही वैक्सीन लगाई जा रही थी।

जिस तरह से लोग घबरा रहे थे। लोगों में जागरूकता नहीं थी। लोग वैक्सीन लगवाने के नाम से घर से बाहर नहीं निकलते थे। अभी तक जिन लोगों ने ग्राम पंचायतों में वैक्सीन लगाई गयी है। वह सभी युवा है।

पन्ना जिले के अजयगढ़ तहसील में 65 ग्राम पंचायतें हैं। जहां पर सभी जगह वैक्सीन लगाने का कार्य चल रहा है। तहसीलदार भी निरीक्षण के लिए जा रहे हैं कि किस प्रकार का कार्य चल रहा है। तहसीलदार ने बताया कि मध्य प्रदेश में 52 जिले हैं। जिसमें से पन्ना जिला में सबसे कम वैक्सीन लगी है इसलिए 7 तारीख को कैंप लगाया गया है ताकि हर ग्राम पंचायत में जाकर लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके।

कोविड से जुड़ी जानकारी के लिए ( यहां ) क्लिक करें।