देश की राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने समारोह के दौरान प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान से नवाजा, दूसरे चरण में 68 हस्तियों को भी पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
लेखन – रचना
दिन मंगलवार 27 मई 2025 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया जो इस समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू द्वारा देश के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों – पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण में प्रदान किए जाते हैं। इस साल गणतंत्र दिवस के पूर्व कुल 139 लोगों को पद्म भूषण, पद्म विभूषण और पद्म श्री पुरस्कारों के लिए चुना गया था। इनमें से 71 लोगों को 28 अप्रैल को समारोह के पहले चरण में सम्मानित किया गया था। बाकी 68 लोगों को 27 मई को दूसरे चरण में पुरस्कृत किया गया।
पद्म पुरस्कार मिलने के विषय
यह पुरस्कार कुछ विशेष विषय पर दिए जाते हैं जैसे – सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, कला, साहित्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, चिकित्सा, व्यापार और उद्योग, खेल, शिक्षा आदि। ‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है; ‘पद्म भूषण’ उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्म श्री’ किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।
2025 के पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता
श्री दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी मेडिसिन तेलंगाना, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री जगदीश सिंह, खेहर सार्वजनिक मामले चंडीगढ़, श्रीमती कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया कला गुजरात, श्री लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम कला कर्नाटक, श्री एमटी वासुदेवन नायर, (मरणोपरांत) साहित्य और शिक्षा केरल, श्री ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत) व्यापार और उद्योग जापान, श्रीमती शारदा सिन्हा (मरणोपरांत) कला बिहार।
2025 पद्म भूषण पुरस्कार विजेता
श्री ए सूर्य प्रकाश साहित्य एवं शिक्षा – पत्रकारिता कर्नाटक, श्री अनंत नाग कला कर्नाटक, श्री बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत) साहित्य एवं शिक्षा एनसीटी दिल्ली, श्री जतिन गोस्वामी कला असम, श्री जोस चाको पेरियाप्पुरम मेडिसिन केरल, श्री कैलाश नाथ दीक्षित अन्य – पुरातत्व एनसीटी दिल्ली, श्री मनोहर जोशी (मरणोपरांत) पब्लिक अफेयर्स महाराष्ट्र, श्री नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी व्यापार और उद्योग तमिलनाडु, श्री नंदमुरी बालकृष्ण कला आंध्र प्रदेश, श्री पीआर श्रीजेश स्पोर्ट्स केरल, श्री पंकज पटेल व्यापार और उद्योग गुजरात, श्री पंकज उधास (मरणोपरांत) कला महाराष्ट्र, श्री रामबहादुर राय साहित्य एवं शिक्षा-पत्रकारिता उत्तर प्रदेश, साध्वी ऋतंभरा सामाजिक कार्य उत्तर प्रदेश, श्री एस अजित कुमार कला तमिलनाडु, श्री शेखर कपूर कला महाराष्ट्र, सुश्री शोभना चंद्रकुमार कला तमिलनाडु, श्री सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत) जनसंपर्क बिहार, श्री विनोद धाम विज्ञान और इंजीनियरिंग संयुक्त राज्य अमेरिका।
2025 पद्म श्री पुरस्कार विजेता
श्री अद्वैत चरण गडनायक कला ओडिशा, श्री अच्युत रामचन्द्र पालव कला महाराष्ट्र, श्री अजय वी भट्ट विज्ञान और इंजीनियरिंग संयुक्त राज्य अमेरिका, श्री अनिल कुमार बोरो साहित्य एवं शिक्षा असम, श्री अरिजीत सिंह कला पश्चिम बंगाल, श्रीमती अरुंधति भट्टाचार्य व्यापार और उद्योग महाराष्ट्र, श्री अरुणोदय साहा साहित्य एवं शिक्षा त्रिपुरा, श्री अरविंद शर्मा साहित्य और शिक्षा कनाडा, श्री अशोक कुमार महापात्र मेडिसिन ओडिशा, श्री अशोक लक्ष्मण सर्राफ कला महाराष्ट्र, श्री आशुतोष शर्मा विज्ञान एवं अभियांत्रिकी उत्तर प्रदेश, श्रीमती. अश्विनी भिडे देशपांडे कला महाराष्ट्र, श्री बैजनाथ महाराज अन्य – अध्यात्मवाद राजस्थान, श्री बैरी गॉडफ्रे जॉन आर्ट एनसीटी दिल्ली, श्रीमती. बेगम बतूल कला राजस्थान, श्री भरत गुप्त कला एनसीटी दिल्ली, श्री भेरू सिंह चौहान कला मध्य प्रदेश, श्री भीम सिंह भावेश सामाजिक कार्य बिहार, श्रीमती. भीमव्वा डोड्डाबलप्पा शिल्लेक्यथारा कला कर्नाटक, श्री बुधेन्द्र कुमार जैन मेडिसिन मध्य प्रदेश, श्री सीएस वैद्यनाथन सार्वजनिक मामले एनसीटी दिल्ली, श्री चैतराम देवचंद पँवार सामाजिक कार्य महाराष्ट्र, श्री चंद्रकांत शेठ (मरणोपरांत) साहित्य एवं शिक्षा गुजरात, श्री चंद्रकांत सोमपुरा अन्य – वास्तुकला गुजरात, श्री चेतन ई चिटनिस विज्ञान और इंजीनियरिंग फ्रांस, श्री डेविड आर सिमलीह साहित्य और शिक्षा मेघालय, श्री दुर्गा चरण रणबीर कला ओडिशा, श्री फारूक अहमद मीर कला जम्मू और कश्मीर, श्री गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ साहित्य एवं शिक्षा उत्तर प्रदेश, श्रीमती गीता उपाध्याय साहित्य एवं शिक्षा असम, श्री गोकुल चंद्र दास कला पश्चिम बंगाल, श्री गुरुवयूर दोराई कला तमिलनाडु, श्री हरचंदन सिंह भट्टी कला मध्य प्रदेश, श्री हरिमन शर्मा अन्य – कृषि हिमाचल प्रदेश, श्री हरजिन्दर सिंह श्रीनगर वाले कला पंजाब, श्री हरविन्दर सिंह खेल हरियाणा, श्री हसन रघु कला कर्नाटक, श्री हेमंत कुमार चिकित्सा बिहार, श्री हृदय नारायण दीक्षित साहित्य एवं शिक्षा उत्तर प्रदेश, श्री ह्यूग एवं कोलीन गैंट्जर (मरणोपरांत) (युगल)* साहित्य एवं शिक्षा – पत्रकारिता उत्तराखंड, श्री इनिवलाप्पिल मणि विजयन स्पोर्ट्स केरल, श्री जगदीश जोशीला साहित्य एवं शिक्षा मध्य प्रदेश, श्रीमती. जसपिंदर नरूला कला महाराष्ट्र, श्री जोनास मसेटी अन्य – अध्यात्मवाद ब्राज़ील, श्री जोयनाचरण बाथरी कला असम, श्रीमती जुमदे योमगम गैमलिन सामाजिक कार्य अरुणाचल प्रदेश, श्री के. दामोदरन अन्य – पाककला तमिलनाडु, श्री केएल कृष्णा साहित्य और शिक्षा आंध्र प्रदेश, श्रीमती के ओमानकुट्टी अम्मा कला केर, श्री किशोर कुणाल (मरणोपरांत) सिविल सेवा बिहार, श्री एल हैंगथिंग अन्य – कृषि नागालैंड, श्री लक्ष्मीपति रामसुब्बायर साहित्य और शिक्षा – पत्रकारिता तमिलनाडु, श्री ललित कुमार मंगोत्रा साहित्य और शिक्षा जम्मू और कश्मीर, श्री लामा लोबज़ंग (मरणोपरांत) अन्य – अध्यात्मवाद लद्दाख, श्रीमती लीबिया लोबो सरदेसाई सामाजिक कार्य गोवा, श्री एमडी श्रीनिवास विज्ञान और इंजीनियरिंग तमिलनाडु, श्री मदुगुला नागफनी सरमा कला आंध्र प्रदेश, श्री महाबीर नायक कला झारखण्ड, श्रीमती ममता शंकर कला पश्चिम बंगाल, श्री मंदा कृष्णा मडिगा सार्वजनिक मामले तेलंगाना, श्री मारुति भुजंगराव चितमपल्ली साहित्य एवं शिक्षा महाराष्ट्र, श्री मिरियाला अप्पाराव (मरणोपरांत) कला आंध्र प्रदेश, श्री नागेन्द्र नाथ रॉय साहित्य और शिक्षा पश्चिम बंगाल, श्री नारायण (भुलई भाई) (मरणोपरांत) सार्वजनिक कार्य उत्तर प्रदेश, श्री नरेन गुरुंग कला सिक्किम, श्रीमती नीरजा भाटला मेडिसिन एनसीटी दिल्ली, श्रीमती. निर्मला देवी कला बिहार, श्री नितिन नोहरिया साहित्य और शिक्षा संयुक्त राज्य अमेरिका, श्री ओंकार सिंह पाहवा व्यापार एवं उद्योग पंजाब, श्री पी. दत्चनमूर्ति कला पुडुचेरी, श्री पंडीराम मंडावी कला छत्तीसगढ़, श्री परमार लवजीभाई नागजीभाई कला गुजरात, श्री पवन गोयनका व्यापार और उद्योग पश्चिम बंगाल, श्री प्रशांत प्रकाश व्यापार एवं उद्योग कर्नाटक, श्रीमती प्रतिभा सत्पथी साहित्य और शिक्षा ओडिशा, श्री पुरीसाई कन्नप्पा संबंदन कला तमिलनाडु, श्री आर अश्विन स्पोर्ट्स तमिलनाडु, श्री आरजी चंद्रमोगन व्यापार और उद्योग तमिलनाडु, श्रीमती. राधा बहिन भट्ट सामाजिक कार्य उत्तराखंड, श्री राधाकृष्णन देवसेनापति कला तमिलनाडु, श्री रामदरश मिश्रा साहित्य एवं शिक्षा एनसीटी दिल्ली, श्री रणेन्द्र भानु मजूमदार कला महाराष्ट्र, श्री रतन कुमार परिमू कला गुजरात, श्री रेबा कांता महंत कला असम, श्री रेंथली लालरावना साहित्य एवं शिक्षा मिजोरम, श्री रिकी ज्ञान केज कला कर्नाटक, श्री सज्जन भजनका व्यापार और उद्योग पश्चिम बंगाल, श्रीमती सैली होलकर व्यापार एवं उद्योग मध्य प्रदेश, श्री संत राम देसवाल साहित्य एवं शिक्षा हरियाणा, श्री सत्यपाल सिंह खेल उत्तर प्रदेश, श्री सीनी विश्वनाथन साहित्य एवं शिक्षा तमिलनाडु, श्री सेथुरमन पंचनाथन विज्ञान और इंजीनियरिंग संयुक्त राज्य अमेरिका, श्रीमती शेखा शेखा अली अल-जबर अल-सबा मेडिसिन कुवैत, श्री शीन काफ़ निज़ाम (शिव किशन बिस्सा) साहित्य एवं शिक्षा राजस्था, श्री श्याम बिहारी अग्रवाल कला उत्तर प्रदेश, श्रीमती सोनिया नित्यानंद मेडिसिन उत्तर प्रदेश, श्री स्टीफन नैप साहित्य और शिक्षा संयुक्त राज्य अमेरिका, श्री सुभाष खेतुलाल शर्मा अन्य – कृषि महाराष्ट्र, श्री सुरेश हरिलाल सोनी सामाजिक कार्य गुजरात, श्री सुरिंदर कुमार वासल विज्ञान और इंजीनियरिंग दिल्ली, श्री स्वामी प्रदीप्तानंद (कार्तिक महाराज) अन्य – अध्यात्मवाद पश्चिम बंगाल, श्री सैयद ऐनुल हसन साहित्य एवं शिक्षा उत्तर प्रदेश, श्री तेजेन्द्र नारायण मजूमदार कला पश्चिम बंगाल, श्रीमती थियाम सूर्यमुखी देवी कला मणिपुर, श्री तुषार दुर्गेशभाई शुक्ल साहित्य एवं शिक्षा गुजरात, श्री वदिराज राघवेंद्राचार्य पंचमुखी साहित्य एवं शिक्षा आंध्र प्रदेश, श्री वासुदेव कामथ कला महाराष्ट्र, श्री वेलु आसान कला तमिलनाडु, श्री वेंकप्पा अम्बाजी सुगतेकर कला कर्नाटक, श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज अन्य – अध्यात्मवाद बिहार, श्रीमती विजयालक्ष्मी देशमाने मेडिसिन कर्नाटक, श्री विलास डांगरे औषधि महाराष्ट्र, श्री विनायक लोहानी सामाजिक कार्य पश्चिम बंगाल।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’