खबर लहरिया ताजा खबरें मकर संक्रांति के लिए बाजारु मेले की भीड़ देखते ही बनती

मकर संक्रांति के लिए बाजारु मेले की भीड़ देखते ही बनती

पन्ना जिले के ब्लॉक अजयगढ़ , कस्बा अजयगढ़ में 9 जनवरी 2020 को मकर संक्रांति को बाजारु मेले कि भीड़ देखते ही बनती थी| क्योंकि वह त्योहार कि आखरी बाजार थी जो कि हर गुरुवार को लगती है और लोग जोरों से खरीदारी चल रही थी|अब देखना यह है कि इस भारी बाजार में खाद्य पदार्थों में जो चीजें त्योहार में आवश्यक है वह कैसे बढ-चढ के बीक प रही हैं| क्योंकि मूंग,उर्द कि दाल तिल, सकला, सिंधाडे कि कौड़ी, गाजर और गुढ यह सब अति आवश्यक चीजें हैं जो कि हर घर में आना ही आना चाहिए| लेकिन कौड़ी जोकि सिंघाड़ा को सुखाकर बनाई जाती हैं इसके दाम 170 रुपए किलो है वहीं सकला,(कंदमूल)120 रुपए किलो,मूंग की दाल 90 रुपए किलो और गुड 50 रुपए किलो है| जबकि शक्कर 40 रुपए किलो है| शक्कर से भी ज्यादा छू रहा है गुड़ का दाम असमान तो वहीं दूसरी ओर मौसम सही ना होने की वजह से लोगों के मन में छाया संकट यह किस प्रकार त्यौहार है| कहीं इन सब चीजों के चलते फिका तो नहीं पड रहा त्योहार|


आस-पास के गांव से मकर संक्रांति के इस आखिरी त्योहारी बाजार को करने के लिए सब लोग अपनी सुविधा अनुसार आते हैं| कोई ट्रैक्टर से तो कोई बैलगाड़ी,ऑटो रिक्शा से और साइकिल से आ कर बाजार कर रहा है| इस त्यौहार का इंतजार लोग कई दिनों पहले से करने लगते हैं| क्योंकि मकर संक्रांति में मेला भी लगता है,तो लोग त्योहार में तरह तरह के पकवान बनाते- खाते हैं और मेला भी धुमते हैं| जिससे उनको दोहरी खुशी मिलती है और इस साल तो लगातार तीन दिन त्योहार ही त्योहार है| जिसमें अलग-अलग तरह के पकवान और बेंजन बनेगें जो हर समय लोग नहीं बना खा पाते| लेकिन त्योहार एक ऐसा मौका है कि कितनी भी महंगाई हो पर लोग बनाते ही हैं चाहे थोडा-थोडा ही क्यों न बनाए|