17 फरवरी से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति को जबरन गोबर खाने के लिए कहा जा रहा है। यह मामला ओडिशा का बताया जा रहा है और व्यक्ति कथित तौर पर दलित समुदाय से है। व्यक्ति से जबरदस्ती करने का आरोप बजरंग दल के सदस्यों पर है।
दलितों के प्रति बढ़ती जातिगत हिंसा इस बात का प्रमाण देती है कि लोगों के अंदर जातिवाद की जड़ें कितनी मजबूत है। सनातन धर्म और हिन्दू धर्म को बढ़ावा देने के नाम पर लोगों को परेशान करना कहां तक सही है? इसमें खासकर बजरंग दल से संबंधित लोगों का नाम सामने आता है और उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती दिखती। मकतूब न्यूज़ एजेंसी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 15 फरवरी का है। वीडियो में आप सुन सकते हैं कि व्यक्ति को गोबर खाने को कहा जा रहा है। इसके साथ ही “बजरंग हमारे पिता हैं, गाय हमारी माता हैं” के नारे लगाए।
View this post on Instagram
बजरंग दल पर आरोप पहला नहीं
इस तरह की घटना पहले भी सामने आई यही जहां ओडिशा के ढेंकनाल जिले के एक पादरी पर बजरंग दल के सदस्यों ने बेरहमी से हमला किया। मकतूब के अनुसार उन्हें जय श्री राम का जाप करने के लिए मजबूर किया और उन्हें गोबर खाने के लिए मजबूर किया। 4 जनवरी (रविवार) 2026 की यह घटना बताई गई।
दलित व्यक्ति के बाल मुंडवाए और घास खाने को किया मजबूर
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने साल 2025 जून में ओडिशा के गंजाम जिले में दो दलित पुरुषों के सिर के आधे बाल मुंडवा दिए गए, मारपीट की गई और उन्हें घुटनों के बल रेंगने के लिए मजबूर किया गया। यहां तक की घास खाने और नाले का पानी पीने के लिए मजबूर किया गया।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
