खबर लहरिया ताजा खबरें जानिए कैसी करी अफ़्रीकी ग्रे तोते ने शौपिंग

जानिए कैसी करी अफ़्रीकी ग्रे तोते ने शौपिंग

साभार: फ्लिक्कर

अफ्रीका के इस ग्रे (धूसर) रंग के तोते ने किया कमाल। अपने मालिक की अनुपस्थिति में करी ऑनलाइन शौपिंग।

बताया जा रहा है कि अफ्रीका का ये ग्रे तोता, जिसका नाम रोक्को है, उसने अपने मालिक का अमेज़ोन अलेक्सा यंत्र का इस्तेमाल करते हुए, ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़ोन से अपने लिए ढेरों समान मंगाया है। इसके ज़रिये उसने अपने पसंदीदा स्नैक्स की एक श्रृंखला को ऑर्डर किया, जिसमें तरबूज, किशमिश, ब्रोकोली और आइसक्रीम भी शामिल थी। इस खाने-पीने के समान के साथ उसने एक बल्ब और पतंग भी मंगवाई, ऐसा बीबीसी की एक रिपोर्ट में बताया गया है।

माना जाता है कि अफ्रीकी ग्रे तोते आवाज़ की नकल करने के लिए काफी प्रसिद्ध हैं।

रोक्को की मालकिन मैरियन विस्चेवेस्की ने डेली मेल को बताया कि वो ये सब देख काफी चौंक गई थी। उन्होंने कहा कि “जब मैं अपने काम से वापिस लौटी तो आते ही मैंने इन सभी वस्तुओं की खरीद को रद्द किया।” तब से वो रोज़ घर आते ही सबसे पहले अपनी शौपिंग लिस्ट को ही देखती हैं।

यह पहली बार नहीं है जब तोते ने उन्हें इस तरह परेशान किया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार रोक्को को बर्कशायर में राष्ट्रीय पशु कल्याण ट्रस्ट अभयारण्य से कई बार घर वापिस लाया गया है क्योंकि कर्मचारियो के अनुसार उसकी गलत भाषा आगंतुकों को परेशान कर सकती है।

अभयारण्य की कर्मचारी मैरियन विस्चेवेस्की फिर ऑक्सफोर्डशायर में रोक्को को अपने घर लाई थी। और उसके शरारती स्वाभाव के बावजूद भी वो उसे सबसे प्यारा तोता समझती हैं।