खबर लहरिया Blog Namo Bharat Metro: नमों भारत ट्रेन की हो गई शुरुआत, मेरठ मेट्रो के किराए की देखिए पूरी लिस्ट 

Namo Bharat Metro: नमों भारत ट्रेन की हो गई शुरुआत, मेरठ मेट्रो के किराए की देखिए पूरी लिस्ट 

                                      

एनसीआर क्षेत्र में यात्रा करने वालों के लिए अब सफर और भी आसान बना दिया गया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ दक्षिण और मोदीपुरम के बीच भारत की सबसे तेज़ मेट्रो रेल सेवा शुरू हो गई है। मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत कर दी है।

नमो भारत मेट्रो (फोटो साभार: गूगल)

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली – मेरठ कॉरिडोर के चालू होने से दिल्ली और पश्चिमी यूपी के बीच आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। इसी के साथ एनसीआरटीसी ने दोनों सेवाओं का किराया भी जारी कर दिया है। 

नमो भारत ट्रेन का न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम 210 रुपये तय किया गया है यानी सराय काले खां से मोदीपुरम तक पूरा सफर करने पर यात्रियों को 210 रुपये देने होंगे। वहीं मेरठ मेट्रो में सफर करने पर किराया 20 रुपये से शुरू होकर अधिकतम 60 रुपये तक रहेगा जिसमें मोदीपुरम से मेरठ साउथ स्टेशन तक जाने पर 60 रुपये चुकाने होंगे। रविवार शाम छह बजे से नमो भारत ट्रेन (मोदीपुरम से सराय काले खां) और मेरठ मेट्रो (मोदीपुरम से मेरठ साउथ) का नियमित ट्रेन शुरू कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नमो भारत ट्रेन के प्रीमियम कोच में यात्रा करने पर तय किराए से 20 प्रतिशत ज्यादा भुगतान करना होगा।

सराय काले खां से मोदीपुरम की तरफ जाने वाली नमो भारत ट्रेन में किराया 

– जंगपुरा स्टेशन तक जाने पर किराया 20 रुपये होगा।
– न्यू अशोक नगर स्टेशन तक सफर करने पर 30 रुपये देने होंगे।
– आनंद विहार स्टेशन तक जाने का किराया 50 रुपये तय किया गया है।
– साहिबाबाद स्टेशन तक टिकट की कीमत 70 रुपये होगी।
– गाजियाबाद स्टेशन तक जाने पर 80 रुपये खर्च होंगे।
– गुलधर स्टेशन तक का किराया 100 रुपये रखा गया है।
– दुहाई स्टेशन तक पहुंचने के लिए 110 रुपये देने होंगे।
– मुरादनगर स्टेशन तक जाने पर किराया 120 रुपये पड़ेगा।
– मोदीनगर साउथ स्टेशन तक सफर करने पर 140 रुपये चुकाने होंगे।
– मोदीनगर नॉर्थ स्टेशन तक जाने का किराया 150 रुपये होगा।
– मेरठ साउथ स्टेशन तक पहुंचने पर 170 रुपये देने होंगे।
– शताब्दीनगर स्टेशन तक टिकट की कीमत 180 रुपये तय की गई है।
– और बेगमपुल स्टेशन तक पूरे सफर का किराया 200 रुपये होगा।

ये भी देखें – रविवार से शुरू हुई मेरठ-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन, जानें समय और अन्य जानकारी

मोदीपुरम से यात्रा शुरू करने पर किराया 

– मोदीपुरम डिपो से मोदीपुरम स्टेशन तक जाने पर 20 रुपये लगेंगे।
– बेगमपुल स्टेशन तक का किराया 30 रुपये होगा।
– शताब्दीनगर स्टेशन तक पहुंचने पर 50 रुपये देने होंगे।
– मेरठ साउथ स्टेशन तक सफर करने पर 60 रुपये खर्च होंगे।
– मोदीनगर नॉर्थ स्टेशन तक जाने का किराया 80 रुपये तय किया गया है।
– मोदीनगर साउथ स्टेशन तक जाने पर 90 रुपये देने होंगे।
– मुरादनगर स्टेशन तक पहुंचने पर किराया 110 रुपये पड़ेगा।
– दुहाई स्टेशन तक का टिकट 120 रुपये का होगा।
– गुलधर स्टेशन तक जाने पर 140 रुपये खर्च करने होंगे।
– गाजियाबाद स्टेशन तक सफर करने पर 150 रुपये लगेंगे।
– साहिबाबाद स्टेशन तक जाने पर किराया 160 रुपये होगा।
– आनंद विहार स्टेशन तक पहुंचने पर 180 रुपये देने होंगे।
– न्यू अशोक नगर स्टेशन तक का किराया 200 रुपये तय किया गया है।
– सराय काले खां स्टेशन तक पूरे सफर का किराया 210 रुपये होगा।
– वहीं जंगपुरा स्टेशन तक जाने पर भी 210 रुपये ही चुकाने होंगे।
यानि मोदीपुरम से जैसे-जैसे आगे बढ़ते जाएंगे स्टेशन के हिसाब से किराया भी बढ़ता जाएगा।

मोदीपुरम से मेरठ तक जाने का किराया 

मेरठ नॉर्थ स्टेशन तक जाने पर 20 रुपये देने होंगे।
– डोरली स्टेशन तक भी किराया 20 रुपये ही रहेगा।
-एमईएस कॉलोनी स्टेशन तक सफर करने पर 30 रुपये लगेंगे।
-बेगमपुल स्टेशन तक जाने पर 30 रुपये खर्च होंगे।
-भैंसाली स्टेशन तक टिकट की कीमत 40 रुपये तय की गई है।
-मेरठ सेंट्रल स्टेशन तक पहुंचने पर 50 रुपये देने होंगे।
-ब्रह्मपुरी स्टेशन तक जाने का किराया भी 50 रुपये होगा।
-शताब्दीनगर स्टेशन तक सफर करने पर 50 रुपये लगेंगे।
-रिठानी स्टेशन तक जाने पर भी 50 रुपये ही चुकाने होंगे।
-परतापुर स्टेशन तक पहुंचने के लिए 60 रुपये देने होंगे।
– और मेरठ साउथ स्टेशन तक पूरे सफर का किराया 60 रुपये तय किया गया है।

ये भी देखे – छतरपुर जिले में ‘वंदे भारत’ ट्रेन का शुभारंभ, पीएम ने किया उद्घाटन

मेरठ साउथ से मोदीपुरम की ओर का किराया 

– परतापुर स्टेशन तक जाने पर 20 रुपये लगेंगे।
– रिठानी स्टेशन तक सफर करने पर भी 20 रुपये ही देने होंगे।
– शताब्दीनगर स्टेशन तक पहुंचने पर किराया 30 रुपये होगा।
-ब्रह्मपुरी स्टेशन तक जाने का किराया भी 30 रुपये तय किया गया है।
-मेरठ सेंट्रल स्टेशन तक सफर करने पर 30 रुपये खर्च होंगे।
-भैंसाली स्टेशन तक पहुंचने पर 40 रुपये देने होंगे।
– बेगमपुल स्टेशन तक जाने पर भी किराया 40 रुपये ही रहेगा।
– एमईएस कॉलोनी स्टेशन तक सफर करने पर 50 रुपये चुकाने होंगे।
-डोरली स्टेशन तक जाने पर किराया 50 रुपये होगा।
– मेरठ नॉर्थ स्टेशन और मोदीपुरम स्टेशन तक पूरे सफर का किराया 60 रुपये तय किया गया है।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *