यूपी के मुजफ्फरनगर में एक 21 वर्षीय महिला के साथ 14 महीने तक बलात्कार करने का आरोप है। आरोप है कि डॉक्टर ने महिला को बेहोश किया और अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद ब्लैकमेल के जरिए बलात्कार करता रहा। महिला ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या करने की धमकी दी। 6 मार्च 2026 को इस सम्बन्ध में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन तुरंत छोड़ भी दिया गया। अब इस मामले में पैनल का गठन किया गया है और आगे की जाँच जारी है।
उत्तर प्रदेश से आए दिन बलात्कार की घटना सामने आती रहती है। इसकी वजह से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ जाती है। इसी तरह की खबर मुजफ्फरनगर जिले से सामने आई है। इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार एक महिला ने डॉ. सुलेमान पर अश्लील वीडियो बनाने, धमकाने और 14 महीने तक बलात्कार करने का आरोप लगाया है।
इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टर ने महिला की आर्थिक स्थिति का फायदा उठाकर उसे अपने यहां नौकरी पर रखा। इसके बाद मौका पाते ही डॉक्टर ने महिला को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाया और ब्लैकमेल कर महिला से 14 महीने तक बलात्कार किया।
आरोपी को गिरफ्तार के बाद किया रिहा
महिला ने यह बात अपने पिता को बताई तो बीते 6 मार्च को दोनों ने नगर कोतवाली में डॉक्टर सुलेमान के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। महिला का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन कुछ ही घंटे बाद उसे छोड़ भी दिया।
आत्महत्या की धमकी के बाद पुलिस हरकत में आई
इस मामले पर किसी तरह की कार्रवाई न होती देख महिला ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर आत्महत्या की धमकी दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई जिसके बाद इस मामले की जांच एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ को दी गई।
जाँच के लिए पैनल का गठन
एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ का कहना है कि एक वीडियो संज्ञान में आया हुआ है। इसके सम्बन्ध में एक पैनल बनाया गया। उसको वह जांच दी गई है। मौके पर जाकर जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मोहम्मदबाद में सामूहिक बलात्कार, तीन गिरफ्तार
हाल ही में 11 मार्च 2026 को यूपी के मोहम्मदबाद से एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने की घटना सामने आई थी। जानकारी के मुताबिक गोहना पुलिस स्टेशन में दर्ज सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों किशन, अमित (सूरज) और तारकेश्वर (टोटा) के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाया है। आरोपी पहले से ही पुलिस हिरासत में हैं।
ये भी पढ़ें – घर से 50 मीटर दूर सरसों के खेत में युवती के साथ बलात्कार का आरोप
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया, “मऊ में तीन लोगों ने कथित तौर पर एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया, जो ई-रिक्शा में यात्रा कर रही थी। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है…”
Mau, Uttar Pradesh: Police have invoked the Gangster Act against three accused, Kishan, Amit (Suraj), and Tarkeshwar (Tota), in connection with a gang rape case registered at Muhammadabad Gohna police station. The accused are already in custody.
Additional Superintendent of… pic.twitter.com/Whwl2NRhz9
— IANS (@ians_india) March 11, 2026
यूपी में बलात्कार के अन्य मामले
यूपी में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। पिछले महीने ही यानी फ़रवरी में उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र में 17 साल की लड़की के साथ बलात्कार किया गया। यह घटना 7 फरवरी की शाम को घटी जब लड़की मंदिर पूजा करने गई थी। आप इस खबर को विस्तार से नीचे दिए गए लिंक पर पढ़ सकते हैं।
Rape in Temple: चित्रकूट के मंदिर में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला
फरवरी महीने में दो बलात्कार की खबर चित्रकूट जिले से सामने आई। पहला मामला बहिलपुरवा थाना क्षेत्र का है जहां 31 जनवरी 2025 को एक नाबालिक लड़की ने बच्ची को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि नाबलिग के साथ बलात्कार किया गया है जिसका आरोप उसके सगे चाचा पर है। वहीं दूसरी खबर 1 फरवरी 2026 को सामने आई जिसमें आरोप है कि पिता ने अपनी बेटी का बलात्कार किया। हालाँकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाकर पढ़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें – कर्वी और बहिलपुरवा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़की से बलात्कार, पिता और चाचा पर बलात्कार का आरोप
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
