खबर लहरिया Blog MP SIR Voter List: मध्य प्रदेश में SIR की फ़ाइनल वोटर लिस्ट हो गई जारी, देखें पूरी जानकारी 

MP SIR Voter List: मध्य प्रदेश में SIR की फ़ाइनल वोटर लिस्ट हो गई जारी, देखें पूरी जानकारी 

मध्य प्रदेश में मतदाताओं के लिए एक जरुरी खबर आई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश में चलाया गया स्पेशल इंटेसिव रिविजन यानी SIR (एसआईआर) अब पूरा हो चुका है जिसकी फ़ाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो साभार: खबर लहरिया)

इस अभियान की शुरुआत 27 अक्टूबर 2025 को की गई थी जिसमें करीब चार महीने तक लगातार काम किया गया। इस दौरान पुराने रिकॉर्ड की जांच, नए मतदाताओं का पंजीकरण और दस्तावेजों का डिजिटलीकरण किया गया। अब इसकी अंतिम सूची सार्वजनिक कर दी गई है ताकि लोग आसानी से अपना नाम जांच सके।                              

फ़ाइनल लिस्ट में 8 लाख से ज़्यादा नाए वोटर जुड़े 

इस बारी जारी की गई फ़ाइनल वोटर लिस्ट में मतदाताओं की संख्या में बड़ा इज़ाफ़ा हुआ है। SIR से पहले प्रदेश में कुल 5 करोड़ 74 लाख 6 हजार 143 मतदता दर्ज थे। इसके बाद जब ड्राफ़्ट इलेक्टोरल रोल जारी किया गया तो यह संख्या घटकर 5 करोड़ 31 लाख 31 हजार 893 रह गई थी लेकिन अब अंतिम मतदता सूची में 5 करोड़ 39 लाख 81 हजार 65 लोगों के नाम शामिल हैं। इस तरह ड्राफ़्ट सूची की तुलना में फ़ाइनल वोटर लिस्ट में 8 लाख 49 हजार 82 मतदता बढ़े हैं। 

मिशन मोड में हुआ रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इतने बड़े पैमाने पर मतदाताओं की गिनती और उनके दस्तावेजों के डिजिटलीकरण का काम मिशन मोड में किया गया। फ़ाइनल वोटर लिस्ट को राज्य के अभी मतदान केंद्रो और तय किए गए स्थानों पर प्रकाशित कर दिया गया है ताकि लोग इसे ऑफलाइन भी इसे देख सके। 

ऑनलाइन कहां देखें अंतिम मतदाता सूची

जान लें कि 5 करोड़ 74 लाख वोटर्स की गिनती और उनके दस्तावेजों के डिजिटलीकरण में मिशन मोड पर कार्य किया गया। अंतिम मतदाता सूची सभी मतदान केंद्रों और निर्धारित स्थानों पर प्रकाशित की गई है। यह लिस्ट आप मुख्य निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट https://ceoelection.mp.gov.in पर भी देख सकते हैं। इसके साथ ही आप वोटर पोर्टल- https://voters.eci.gov.in और ECINET ऐप पर भी अंतिम मतदाता सूची पा सकते हैं। साथ ही आप BLO के जरिए या जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय/ERO/AERO कार्यालय में फाइनल वोटर लिस्ट देख सकते हैं।

वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो भरे फ़ॉर्म

अगर किसी मतदता का नाम फ़ाइनल वोटर लिस्ट में नहीं मिलता है तो उन्हें परेशान होने के बजाय फ़ॉर्म 6 भरकर अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकता है। इसके साथ एक डिक्लेरेशन और जरुरी दस्तावेज लगाकर ऑनलाइन या फिर ऑफ़लाइन आवेदन किट जा सकता है। 

अगर किसी के नाम में गलती हो तो फ़ॉर्म 8 भरे 

अगर फ़ाइनल वोटर लिस्ट में नाम, उम्र, पता या किसी अन्य जानकारी में गलती है तो उसे सुधारने के लिए फ़ॉर्म 8 को भरा जा सकता है। इसके लिए जरुरी दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन या ऑफ़लाइन आवेदन करने की सुविधा दी गई है। 

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *