खबर लहरिया Blog Morocco protests : मोरक्को में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई गिरफ्तार और दो लोग की मौत 

Morocco protests : मोरक्को में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई गिरफ्तार और दो लोग की मौत 

मोरक्को में युवा (खासतौर पर Gen Z / जेन जेड) भ्रष्टाचार और असमानता के खिलाफ सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में बुधवार 1 अक्टूबर 2025 को हालत बिगड़ने से पुलिस बल द्वारा 2 लोगों की मौत हो गई। प्रदर्शन 27 सितम्बर से शुरू हुआ था और प्रदर्शन का 7वां दिन है। 

फोटो साभार: सोशल मीडिया

मोरक्को में Gen Z 212

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोरक्को में चल रहे आंदोलन का नाम Gen Z 212- (212 मोरक्को का डायलिंग कोड है, जो एकता का प्रतीक है) रखा गया है। 

जेनजेड 212 विरोध प्रदर्शन एक गुमनाम युवा समूह द्वारा ऑनलाइन आयोजित किया गया था, जो खुद की पहचान “जेनजेड 212” के रूप में करते हैं। आंदोलन के लिए इन लोगों ने टिकटॉक, इंस्टाग्राम और गेमिंग एप्लीकेशन डिस्कॉर्ड जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया था।

मोरक्को में प्रदर्शन की वजह 

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मोरक्को में बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन अब तक जारी है। गुरुवार 2 अक्टूबर को सैकड़ों लोगों ने राजा मोहम्मद VI से सरकार के खिलाफ हस्तक्षेप करने की मांग की। शीर्ष अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और सार्वजनिक धन के अनुचित उपयोग का आरोप लगाया गया है।

युवा सरकार से स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा पर अधिक खर्च की मांग कर रहे हैं। कुछ ने प्रधानमंत्री अजीज अखन्नौच के इस्तीफे की मांग की। इसके साथ ही सरकार द्वारा सामाजिक कल्याण के बजाय 2030 में होने वाले विश्व कप परियोजनाओं के लिए अरबों खर्च की निंदा कर रहे हैं। 

पुलिस और युवाओं में झड़प 

इस प्रदर्शन ने हिंसा का रूप तब ले लिया जब मंगलवार 30 सितंबर की शाम को युवाओं और सुरक्षा बलों के साथ हिंसक झड़प हुई। युवाओं द्वारा कथित तौर पर वाहनों में आग लगाने और बैंकों को लूटने की खबर भी सामने आई। पुलिस की गोलीबारी में लगभग 2 लोगों की मौत हो गई। रबात की राजधानी से लगभग 500 किलोमीटर (312 मील) दक्षिण में लेक्लिया में यह मौतें हुईं।

फोटो साभार: सोशल मीडिया

एपी न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में,प्रधानमंत्री अजीज अखन्नौच ने कहा कि वह बुधवार को हुई मौतों पर शोक व्यक्त करते हैं। उन्होंने व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों की सराहना की और संकेत दिया कि सरकार प्रदर्शनकारियों के प्रति अनुकूल प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार है, हालाँकि उन्होंने चर्चा में चल रहे सुधारों का विवरण नहीं दिया।

37 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोरक्को मानवाधिकार एसोसिएशन (एएमडीएच) के औजदा चैप्टर ने कहा कि सोमवार 30 सितंबर को शहर 37 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया। इनमें 6 नाबालिग भी शामिल थे। 

नयी पीढ़ी, जिसे आज “Gen Z” कहा जाता है, केवल सोशल मीडिया की समझ रखने वाले युवा नहीं है, बल्कि राजनीति को भी अच्छे से समझने वाले हैं। इसलिए ये बदलाव चाहते हैं और सरकार से सवाल करने सड़कों पर उतरे हैं। 

यह सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि एक चेतना की लहर है। आज के दौर में, Gen Z के प्रदर्शन न सिर्फ सामाजिक-राजनीतिक असंतोष का प्रतिबिंब हैं बल्कि यह यह भी दिखाते हैं कि किस तरह युवा वर्ग विश्व स्तर पर सरकारों की जवाबदेही, राजनीतिक पारदर्शिता और जीवन-स्तर सुधार की खातिर खड़ा हो रहा है। इसी तरह के प्रदर्शन हाल ही में युवाओं ने नेपाल, मोरक्को, मेडागास्कर, पेरू, और अन्य (जैसे इंडोनेशिया, केन्या, फिलीपींस) में भी प्रदर्शन किया। 

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *