खबर लहरिया ताजा खबरें क्रिसमस के सैंटा क्लॉज पहुंचे बुंदेलखंड

क्रिसमस के सैंटा क्लॉज पहुंचे बुंदेलखंड

मेरी क्रिसमस!

जैसा की हम सभी जानते हैं कि क्रिसमस हर साल 25 दिसम्बर को मनाया जाता है। और इसे ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। विशेष रूप से इसाई धर्म के लोग इस त्यौहार को बहुत उत्साह और ख़ुशी से मनाते हैं।

12 दिन चलने वाला ये त्यौहार शहरों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन इस त्यौहार को अब छोटे शहरों में भी मनाया जाता है। माना जाता है कि 24 तारिक की रात को लोग गाना-बजाना से लेकर भगवान की प्रार्थना भी करते हैं।

ईसा मसीह के जन्मोत्सव को लेकर बच्चों द्वारा कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी लोग इसे बड़ी ख़ुशी से मनाते हैं।

इस त्यौहार की तैयारी लगभग एक महीने पहले ही कर दी जाती है। लोगों का कहना है कि इसके ज़रिये इस दिन का महत्व और सन्देश लोगों के बीच बताया जाता है। लोगों के घरों में पकवानों संग केक भी बनाया जाता है। गली-गली में बच्चे-बड़े सैंटा क्लाउस बनकर टॉफ़ी बांटते हैं।