खबर लहरिया Blog मिलिए दिलकुश झारखंडी और सोनिया से और जानिए हेल्दी रिलेशनशिप के फंडे 

मिलिए दिलकुश झारखंडी और सोनिया से और जानिए हेल्दी रिलेशनशिप के फंडे 

पेश है झारखंड के निवासी दिलखुश झारखंडी और उनकी साथी, सोनिया, जो लिंग आधारित भेदभाव, कम उम्र में शादी, किशोर गर्भावस्था और यौन व प्रजनन स्वास्थ्य और अधिकार (SRHR )जैसे विषयों पर अपने मज़ेदार और शिक्षात्मक तरीके से बात करेंगे। ये दोनों कल्पनात्मक केरक्टेर्स है जो उन युवा-केंद्रित मुद्दों पर बातें करेंगे जिसपे चर्चा  करना आवश्यक है पर जिनपर ज्यादा बात होती नहीं है। 

इसीलिए 10to19: Dasra Adolescents Collaborative और EnterChange Innovations ने इस कॉमिक स्ट्रिप को और इन पात्रों को युवा-केंद्रित मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए बनाया है |

आज के इस पहले कॉमिक स्ट्रिप द्वारा हम हेल्दी रिश्ते की बात कर रहे है। कोई भी रिश्ता स्वस्थ और सुन्दर बनाने के लिए एक दूसरे पर भरोसा करना, साथ देना और  सहमति लेना बहुत जरुरी है। पर सबसे जरुरी है बातचीत करते रहना क्यूंकि जैसे दिलखुश और सोनिआ कहते है – “बोलेंगे नहीं, मुँह खोलेंगे नहीं तो ज़माना कैसे बदलेगा”   

मिलिए दिलकुश झारखंडी और सोनिया से और जानिए हेल्दी रिलेशनशिप के फंडे 

 

ये भी सुनें: किशोरों और माता-पिता के बीच एक स्वस्थ रिश्ते का महत्व 

सोनिया और दिलखुश के बारे में:  

दिलखुश झारखंडी धोनी के प्रशंसक हैं और एक्टर बनाना चाहते हैं। वो खुशमिजाज  व्यक्तित्व के है। दिलखुश सोनिया नाम की लड़की के साथ रिलेशनशिप में है।   

सोनिया 22 साल की युवा पत्रकार हैं। वो ब्लॉग करती है, एक सोशल मीडिया प्रेमी है और उसे डांस करना बहुत पसंद है। दिलखुश झारखंडी उर्फ मोनी सिंह उनके बॉयफ्रेंड हैं। वह एक ऐसे परिवार से आती है जहां उसके कुछ चचेरे भाइयों की शादी जल्दी हो गई थी और 20-21 साल की उम्र में उनके बच्चे भी हो गए। फिर भी, सोनिया के पिता उससे आगे की पढाई और उसके सपनों को पूरा करने के बारे में हमेशा बढ़ावा देते रहते है| 

जानिये दिलखुश और सोनिया के बारे में इस वीडियो सीरीज़ द्वारा  > Dilkhush and Sonia Series 

ये भी सुनें – शादी के सपने और मातृत्व: मैं और बेस्टी पॉडकास्ट श्रृंखला के दूसरे भाग में

ये  कॉमिक स्ट्रिप 10to19 Dasra Adolescents Collaborative की अब मेरी बारी कैंपेन का हिस्सा है। अब मेरी बारी एक राष्ट्रव्यापी अभियान है जो किशोर-किशोरियों की आवाज़को सही माध्यम से सही लोगों तक पोहचाने का प्रयत्न करता है। 

दिलखुश और सोनिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए बने रहें!

ये भी सुनें – 64% लड़कियाँ अपनी माँ से खुल कर बात करती हैं और आप ? इस युवा दिवस जुड़िये बेस्टी से 11: 30 |

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)