खबर लहरिया क्राइम महोबा: पुलिस ने पकड़ा चोरों का गिरोह, बड़ी सफलता लगी हाँथ

महोबा: पुलिस ने पकड़ा चोरों का गिरोह, बड़ी सफलता लगी हाँथ

महोबा शहर में लगातार कई महीनों से चोरी की खबरें सामने आ रही थी। पुलिस की कड़ी मेहनत के बाद आज पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमे  एक चोरों का गिरोह पकड़ा गया है। जिसमे वक महिला दो पुरुषों को पकड़ जेल भेज दिया है।

महोबा एसपी ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि दिसम्बर 2019, जनवरी और फरवरी 2020 को महोबा के नयापुरा बंधान वार्ड, मलकपुरा, व सिंचाई विभाग में ताला तोड़कर चोरी हुई थी। जिसमे पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। जांच में सही पाया गया। जिसमें कड़ी मेहनत में के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। अभी दो लोग फरार चल रहे है। आरोपियों के साथ चोरी का सोने चांदी का समान भी बरामद किया गया है। जल्द ही उन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
बाँदा :चोरी तो चोरी ऊपर से सीना जोरी मुहाबरे को यथार्थ करता ये छेड़खानी केस

मलकपुरा मोहल्ला ने मकान मालिक विनोद चौरसिया ने बताया कि उनके घर मे कोई नही था। घर मे भाभी की तबियत खराब थी तो इलाज के लिए ग्वालियर गए थी। जिसमे भाभी के जेवर, उनकी बेटी की नवम्बर में शादी हुई थी उनके जेवर सब घर मे ही रखे थे। जो चोरी में सामान चला गया था। जब वापस आये तो देखा कि घर के सारे ताले टूटे पड़े है।

चोर ने खुद बताया की हम पहले दिन में आये थे लेकिन उस समय दरवाजा बंद था उसके बाद शाम को आये थे लेकिन उस समय भी गेट बंद था उसके  बाद हम रात में आये फिर हम लोगो ने मिल कर चोरी किया है यह नज़ारा देख पैरों तले से जमीन खिसक गई थी।

इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मौका मुआयना किया और मुकदमा लिखा।

पुलिस की कड़ी मेहनत आज रंग लाई। पुलिस ने पूरी की पोरी चोरों का गिरोह को दबोच लिया और तो और चोरी का सामान हमे दिखाया था। हमने पहचान किया है। जिसने चोरी की थी। वह हमारे ही दूर के रिस्तेदार है।